October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

150 लीटर कच्ची शराब के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

नानकमत्ता । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर के निर्देश पर थाना अध्यक्ष द्वारा पुलिस टीम के साथ नशे के खिलाफ चलाए गए अभियान में पुलिस को बड़ी सफलता मिली। पुलिस ने 150 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया। जानकारी के अनुसार पुलिस को मिली सूचना पर खकरा नदी के समीप अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने का कारोबार चल रहा है। हरकत में आई पुलिस ने थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट के नेतृत्व पुलिस की टीम के साथ नशे के खिलाफ छापामारी अभियान चलाया। पुलिस ने घेराबंदी कर अवैध रूप से कच्ची शराब बनाने वाले ग्राम सरोजा निवासी मलकीत सिंह पुत्र महेंद्र सिंह, ग्राम कच्ची खमरिया निवासी जसविंदर सिंह उर्फ कल्लू पुत्र बख्तावर सिंह को मौके से दबोच लिया। पुलिस ने शराब बनाने वाली तीन भट्ट एवं शराब बनाने वाले उपकरणों को कब्जे में लेकर मौके से काले रंग की टड्ढूब में 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की। पुलिस ने हजारों लीटर लहन नष्ट की। पुलिस की छापेमारी के दौरान शराब कारोबारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शराब तस्करों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत दफा 60 में मुकदमा दर्ज कर कोर्ट में पेश किया। थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया कि नशे पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी जारी रहेगा। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट, प्रतापपुर चैकी प्रभारी राजेंद्र पंत, एसआई नवीन बुधानी, कैलाश चंद, अरविंद बिष्ट, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *