October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। फुफेरे भाई की शादी में शामिल होने के बाद बाइक से वापस घर लौट रहे युवक की देर शाम दर्दनाक तरीके सड़क हादसे में मौत हो गई। पुलिस ने मृतक के शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद आज उसे परिजनों के हवाले कर दिया। अकस्मात घटी घटना को लेकर मृतक परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। जानकारी के मुताबिक ग्राम मुनीमपुर थाना मुंडा पांडे जनपद मुरादाबाद उत्तर प्रदेश निवासी कुलदीप बाल्मीकि ;35 वर्षद्ध पुत्र अमर सिंह वाल्मीकि गौशाला आर्मी स्कूल में सफाई कर्मचारी के पद पर कार्यरत हैं। बताया गया कि बीते 11 दिसंबर को पंतनगर निवासी उसके फुफेरे भाई की शादी थी। इसी विवाह समारोह में शिरकत करने के बाद गत शनिवार को वह बाइक से वापस घर लौट रहा था इसी दौरान ग्राम मुकुंदपुर के समीप बड़े पुल के पास अज्ञात वाहन के चालक ने तेजी व लापरवाही से बाइक में टक्कर मारकर उसे मौत के घाट उतार दिया। परिजनों को जैसे ही इसका पता चला उन में कोहराम मच गया। परिजनों ने बताया कि वह शाम लगभग 4 बजे पंतनगर से घर के लिए निकला था और हादसा लगभग 6ः30 बजे घटित हुआ । उधर आईटीआई थाना पुलिस को जैसे ही हृदय विदारक हादसे की सूचना मिली उसने तत्काल मौके पर पहुंची। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी वाहन चालक की तमाम तलाश की लेकिन उसका कहीं कोई पता नहीं चला। मृतक अपने पीछे पत्नी सीमा 7 वर्षीय पुत्र आदि तथा 3 वर्षीय पुत्री अर्शी को रोते बिलखते छोड़ गया। खबर लिखे जाने तक मृतक परिजनों द्वारा संबंधित थाना पुलिस को तहरीर देने की तैयारी चल रही है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *