October 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। पंतनगर पुलिस ने चरस के साथ दो सौदागरों को गिरफ्रतार किया है। बरामद चरस की कीमत एक लाख रुपये बताई जा रही है। आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट में केस दर्ज कर कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के मुताबिक शनिवार की देर शाम पन्तनगर थाना पुलिस लालकुआ-पन्तनगर रोड़ पर चैकिंग अभियान चला रही थी। इसी बीच दो सन्दिग्ध प्रतीत हुए। पुलिस के बुलाने पर दोनों युवक हड़बड़ा गए। शक होने पर जब पुलिस ने दोनों युवकों की तलाशी ली तो हेम जोशी निवासी राजीव नगर घोड़ा नाला बिन्दुखत्ता निवासी के पास 510 ग्राम चरस जबकि राजेन्द्र जोशी निवासी उपरोत्तफ के पास 436 ग्राम चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियो ने बताया कि एक व्यत्तिफ द्वारा दो अलग अलग बैग दिए थे। जिसे लेने के लिए एक सख्स कार से आने वाला था। इसके एवज में उन्हें पाँच पाँच हजार रुपये मिलने वाले थे। लेकिन उससे पहले ही दोनों पुलिस हत्थे चढ़ गए। एसओ एमएम जोशी ने बताया कि दोनों आरोपियो के खिलाफ थाना पन्तनगर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। कोर्ट में पेश कर आरोपी को जेल भेज दिया है।चरस की कीमत एक लाख रुपये है।टीम में कांस्टेबल रविकांत शुक्ला,आनन्द कुमार ,भोपाल सिंह, दीपक मेहरा मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *