Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा कोरोना पाॅजिटिव,सुशीला तिवारी हस्पताल में एडमिट

हल्द्वानी। उक्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश की भी कोरोना पाॅजिटिव आई है। दो दिन पहले लक्षण दिखने के बाद उन्होंने कोरोना जांच के लिए सैंपल दिए थे। शुक्रवार को उनकी रिपोर्ट पाॅजिटिव आई है। फिलहाल उन्हें सुशीला तिवारी हस्पताल में एडमिट कराया गया है। उन्हें निमोनिया की शिकायत है। चिकित्सकों के मुताबिक उनकी हालत स्थिर है। यदि परेशानी बढ़ती है तो हायर सेंटर रेफर किया जाएगा। उक्तराखंड में कोरोना संक्रमितों की संख्या निरंतर बढ़ती जा रही है। भाजप प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बाद अब उक्तराखंड की नेता प्रतिपक्ष डाॅ. इंदिरा हृदयेश की रिपोर्ट भी पाॅजिटिव आई है। जिसके बाद उन्हें सुशीला तिवारी अस्पताल में एडमिट करा दिया गया है। बता दें कि इसके पहले उनके पुत्र सुमित हृदयेश भी पाॅजिटिव मिल चुके हैं। फिलहाल वो स्वस्थ हो चुके हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के बाद प्रशासन ने हल्द्वानी में नए कंटेनमेंट जोन बनाए हैं। सिटी मजिस्ट्रेट प्रत्यूष सिंह के मुताबिक गुरुवार शाम वैजाजाली लाॅज, निकट देवी मंदिर आरके टेंट हाउस रोड, हिल्ट्राॅन गली सखावत गंज मल्ला गोरखपुर, मुखानी चैराहा, निकट जिम कार्बेट स्कूल पाॅलीशीट, पनेरू भवन सुभाष नगर, श्री राम एनक्लेव निकट काइट पब्लिक स्कूल, राजपुरा, भवानीगंज निकट हैप्पी होम होटल, गली नंबर 8 कुलियालपुरा को माइक्रो कंटेनमेंट जोन बनाया गया है इन इलाकों से लोगों के बाहर आने-जाने पर प्रतिबंध लगा दिया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *