Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

नई दिल्ली । केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को एक बार फिर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान ;एम्सद्ध में भर्ती कराया गया है। अस्पताल ने बयान जारी कर कहा कि संसद सत्र से पहले फुल मेडिकल चेकअप के लिए उन्हें भर्ती किया गया है। शनिवार रात करीब 11 बजे एम्स में भर्ती कराया गया। इससे पहले अमित शाह को 18 अगस्त को एम्स में भर्ती कराया गया था। उन्हें सांस लेने में परेशानी हो रही थी। बता दें कि 2 अगस्त को अमित शाह कोरोना वायरस से संक्रमित हो गए थे। उन्होंने खुद ट्वीट कर इसकी जानकारी दी थी। इसके बाद 14 अगस्त को अमित शाह की कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आने पर गृह मंत्री अमित शाह ने कहा था, मेरी कोरोना टेस्ट रिपोर्ट नेगेटिव आई है। मैं ईश्वर का धन्यवाद करता हूं। उनका मेदांता अस्पताल में संक्रमण का इलाज चला था और संक्रमण मुक्त होने के बाद उन्हें छुट्टðी दे दी गई थी। अमित शाह को कोविड-19 बीमारी के बाद की देखभाल के लिए एम्स में 18 अगस्त को भर्ती कराया गया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *