Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। प्रतापपुर चैकी क्षेत्र में देर रात मामूली बात पर सास ससुर, देवर, नंद ने मिलकर बहू की जमकर धुनाई की। पति ने जब इसका विरोध किया तो उसे भी परिजनों के गुस्से का शिकार होना पड़ा। आज सुबह पीड़ित दंपति ने कोतवाली पहुंचकर मामले की शिकायत पुलिस से करते हुए आरोपियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग किया। पुलिस को दिए शिकायती पत्र में गौशाला प्रतापपुर निवासी अजय कुमार पुत्र सुभाष ने बताया कि शनिवार की रात लगभग 10 बजे मामूली बात पर उसके भाई बहन मां और पिता ने आपस में एक राय होकर उसकी पत्नी सरिता के साथ बुरी तरह मारपीट की। इस दौरान जब उसने बीच-बचाव का प्रयास किया तो उपरोक्त लोगों ने उसे भी भला बुरा कहते हुए मारा पीटा और मुंह खोलने की एवज में घर से बेघर करने की धमकी दी। शिकायतकर्ता नहीं बताया कि पूर्व में भी आरोपी उनके साथ मार पिटाई कर चुके हैं। कोतवाली पहुंचे दंपत्ति ने पुलिस को बताया कि परिजनों से उन्हें जान का खतरा है। सूचना के आधार पर पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *