October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शहीद देव बहादुर को श्रद्धांजलि देने गौरिकला उमड़ेे क्षेत्रवासी

किच्छा(उद संवाददाता)। उत्तराखंड के शहीद जवान देव बहादुर का पार्थिव शरीर आज चार दिन बाद सेना के वाहन से उनके पैत्रिक निवास गौरिकला पहुंच गया है। चीन सीमा लद्दाख में शहीद हुए देव बहादुर के अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर जन सैलाब उमड़ पड़ा। भारी संख्या में लोगों ने नम आंखों से शहीद देव बहादुर को श्रद्धांजली अर्पित की। बुधवार सुबह देव बहादुर का शव लेकर सेना के जवान लालपुर पहुंचे।

लालपुर में रूद्रपुर के विधायक राजकुमार ठुकराल ने नम आंखो से पुष्पचक्र अर्पित कर शहीद देव बहादुर को श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां से सेना के खुले वाहन में शव के साथ शहीद सैनिक के भाई किशन बहादुर व क्षेत्रीय विधायक राजेश शुक्ला समेत अन्य जनप्रतिनिध ट्रक में सवार होकर रवाना हुए ।

लालपुर से सैकड़ों की संख्या में तिरंगा लेकर बाइक सवार युवाओं ने देव बहादुर अमर रहे के नारे लगाए।वहीं शहीद की याद में जब तक सूरज चांद रहेगा देव बहादुर नाम रहेगा,पूरे क्षेत्र को भारत माता की जय, वंदे मातरम के नारे गूंजने लगे। शहीद का काफिले के साथ घर पहुंचे ही परिजनों में कोहराम मच गया। आवास पर जहां पहले से ही भारी संख्या में लोग श्रद्धांजली के लिए मौजूद थे। शहीद के आवास पर पूर्व काबिना मंत्री तिलकराज बेहड़ ने परिजनों से मुलाकत की और पुप्प चक्र अर्पित कर शहीद देव बहादुरको श्रद्धाजलि दी।

शहीद सैनिक के भाई किशन बहादुर भी सेना में ग्वालियर में पोस्टेड हैं। लद्दाख में तैनात रहे देव बहादुर की बात घर पर शुक्रवार को हुई थी। उन्होंने बताया कि वह पेट्रोलिंग पर जा रहे हैं, लौटकर वह आएंगे तब बात करेंगे लेकिन उनके शहादत की खबर आई।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *