October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

भारतीय कांग्रेस आर्मी की नगर कमेटी का गठन

रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। पूर्व मंत्री तिलक राज बेहड़ के कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व पूर्व पालिका अध्यक्षा श्रीमती मीना शर्मा की मौजूदगी में भारतीय कांग्रेस आर्मी के प्रदेश संयोजक दलजीत सिंह संधू ने जिला स्तर एवं नगर कमेटी का गठन किया गया। इस दौरान बेहड़ ने सभी नव नियुत्तफ़ पदादिकरियों का माल्यार्पण कर स्वागत किया। श्री संधू ने बताया कि जिला अध्यक्ष के पद पर श्री अजय यादव, जिला उपाध्यक्ष रवि कठेरिया, जिला सचिव जसविंदर सिंह, जिला महासचिव, सुरेश चंद्र जोशी, महानगर अध्यक्ष रुद्रपुर श्री राजू कोहली, नगर उपाध्यक्ष श्री जितेंद्र कुमार सभी को जिम्मेदारी सौंपी गई। श्री बेहड़ ने सभी को बधाई देते हुए कहा कि आप सब को जो जिम्मेदारी दी गयी है आशा करता हूं के आप सभी अपने कर्तव्यों का निर्वहन ईमानदारी से करेंगे और कांग्रेस पार्टी को मजबूत करेंगे। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि आगामी 2022 विधानसभा चुनाव को देखते हुए आप सभी को पूरी ऊर्जा के साथ कांग्रेस पार्टी को मजबूत करने के लिए जिले भर में युवाओं को जोड़ना है। आज पूरे देश में भाजपा के नेता युवाओं को जाती धर्म के नाम पर बाटने का काम कर रहे हैं , हम सब को साथ मिलकर युवाओं को सही रास्ते पर लाने का संकल्प लेना है। पूर्व पालिका अध्यक्षा मीना शर्मा ने कहा कि प्रदेश में कोरोना वायरस ने अपने पैर फैला लिए हैं ऐसे में स्वास्थ्य विभाग की जिले स्तर पर मोनिटरिंग होना अति आवश्यक है।परंतु स्वास्थ्य विभाग मुख्यमंत्री जी के पास होने के कारण अधिकारीगण अपनी मां मर्जी कर रहे हैं जिसका भुगतान क्षेत्र की जनता को करना पड़ रहा है। आगामी 2022 विधानसभा चुनाव में प्रदेश से भाजपा का जाना तय है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *