October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बंशीधर भगत के बयान पर बरसे हरदा: फेसबुक पर लिखा: रोल दशरथ का,बोल रावण जैसे

देहरादून ( दर्पण संवाददाता)। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बंशीधर भगत के बयान को लेकर पलटवार किया हैं।  बंशीधर भगत ने हाल में बयानबाजी करते हुए कहा था कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए हरीश रावत ने कुछ नहीं किया। इसके अलावा कांग्रेस को उत्तराखंड राज्य का विरोधी भी बताया। अब सोशल मीडिया के जरिये हरदा ने जवाबी हमला करते हुए कहा कि बंशीधर भगत रामलीला में दशरथ का पाठ करते हैं लेकिन बहुधा संवाद रावण वाले बोल जाते हैं। कहा कि जिस दिन वह सत्य को खोज लेने पर भगत को रामपुर कांड में भाजपा की भूमिका के बारे में पता चल जाएगा। फिर उनके पास माफी मांगने के अलावा कोई चारा नहीं रहेगा। हरदा ने कहा कि केंद्रीय मंत्री रहते हुए मैं राज्य को जमरानी नेशनल प्रोजेक्ट के तौर पर देकर गया। मगर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की नामराशि के एक नेता ने हमारी शान एचएमटी को बंद करवा दिया। पूर्व सीएम ने अपने सियासी अंदाज में कहा कि बस्ता बड़ा लंबा है भाजपा और इसके नेताओं के कुछ न करने का। आप जितना खुलवाओगे उतना खुलता जाएगा। साथ ही गंगा चैनल के मामले को लेकर कहा कि उस समय के जनहित को देखते हुए वह निर्णय लिया गया था। अब हम सबके भावनात्मक हित को देखते हुए उस फैसले को रद्द करवाईये। हरदा ने फेसबुक पोस्ट पर लिखा कि बंशीधर भगत के कहने पर मैं प्रायश्चित जरूर करूंगा लेकिन 2022 में कांग्रेस की सरकार वापस लाकर। रामपुर कांड में दोषी कौन है, यह सवाल मुझसे पूछने की बजाय सतपाल महाराज के पुराने बयानों को पढ़ लीजिए। और अगर खोजने के बावजूद बयान न मिले तो याद किजिएगा कि रामपुर कांड का कौन अभियुक्त आपके किस नेता का प्राइवेट सेकेट्री रहा। वो नेता मुख्यमंत्री रहने के साथ केंद्रीय मंत्री भी रहा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *