October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बाजार खुलते ही उमड़ी लोगों की भीड़

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। बाजार खुलते ही आज एक बार फिर से लोगों का रेला उमड़ पड़ा। इस दौरान सोशल डिस्टेंस की धज्जियां भी उड़ी। ज्ञातव्य है कि क्षेत्र में कोरोना मरीजों की तादाद में अप्रत्याशित ढंग से इजाफा होता देख प्रशासन के निर्देश पर बीते 10 जुलाई से लॉक डाउन के निर्देश जारी किए गए थे। आज जिला प्रशासन के निर्देश पर एक बार फिर से लॉकडाउन हटा दिया गया। लॉक डाउन के हटते ही बाजारों में भीड़ उमड़ पड़ी। मेन मार्केट पुरानी सब्जी मंडी नई सब्जी मंडी रतन रोड टांडा उज्जैन आदि भीड़भाड़ वाले स्थानों पर वाहनों का रेला रहा। उमड़ी भीड़ में लोगों ने सोशल डिस्टेंस को जमकर दरकिनार किया। इस दौरान तमाम के चेहरे पर मास्क भी नदारद मिले। महामारी के तेजी से फैलती खतरे के बीच लोगों द्वारा की जा रही घोर लापरवाही यहां बड़ी समस्या का संकेत है। फिलहाल आज बाजार खुली बस लोगों के चेहरों पर उत्साह के भाव देखे  गए।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *