October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बिना मास्क 49 से वसूल किया जुर्माना, 17 वाहनों के चालान

काशीपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कोतवाली थाना क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर सघन तरीके से चलाएं अभियान के दौरान पुलिस टीम ने विभिन्न अनियमितताओं के आरोप में दर्जनों वाहनों के चालान करते हुए हजारों की रकम बतौर संयोजन शुल्क वसूल की। इस दौरान महामारी के खतरे के बीच मास्क की अनदेखी करने वालों को भी पुलिस ने निशाने पर लिया। गुरुवार की देर शाम पुलिस टीम ने उच्चाधिकारियों के निर्देश पर क्षेत्र में सघन तरीके से वाहन चेकिंग अभियान चलाया। बिना हेलमेट सीट बेल्ट समेत विभिन्न अनियमितताओं में पुलिस ने एमवी एक्ट के तहत 17 वाहनों के चालान करते हुए सात हजार की रकम बतौर संयोजन शुल्क वसूल की। इस दौरान दस्तावेज नदारद होने पर चार वाहनों को सीज कर दिया गया। इसी तरह लॉकडाउन के नियमों का कड़ाई से पालन किए जाने को लेकर क्षेत्र में मुस्तैद पुलिस टीम ने मास्क की अनदेखी करने वाले 49 लोगों का जुर्माना काटकर 4900 संयोजन शुल्क वसूल किये। इस तरह चलाए अभियान के दौरान कुल 11900 का जुर्माना वसूला। अभियान के दौरान पुलिस ने लोगों को ताकीद किया कि वह महामारी के तेजी से फैलते खतरे को रोकने में सहयोग करें। वरिष्ठ उपनिरीक्षक सतीश चंद्र कापड़ी ने कहा कि बाजार व सड़कों पर अनावश्यक सैर सपाटा करने वालों तथा वाहन पर फर्राटा भरने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *