October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रुद्रपुर। देर शाम चौकी बाजार क्षेत्र सुभाष कालोनी में दो पक्षों के बीच मामूली सी बात को लेकर हुये विवाद बाद दोनो तरफ से लोग लाडी डंडे लेकर एकत्र होकर और संघर्ष हो गया। इतना ही नहीं बाद में पथराव हो गया। इससे वहां पर अफरा तरफी मच गई।सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क पर लाडियां भांज कर लोगो को इतर बितर किया। पुलिस ने सभी को हिरासत में लेकर मेडिकल कराने के बाद मुकप्रा दर्ज किया है। जानकारी के मुताबिक बुधवार की देर शाम को सुभाष कालोनी में दो पड़ौसियों के बीच मामूली सी बात को लेकर कहासुनी हो गई। कहासुनी इतनी बढ़ गई कि आपस में गाली गलौज करने लगे। बताया जाता है कि बाद में दोनो पक्ष के लोग लाडी डंडे और तलबारे लेकर एकत्र हो गये और एक दूसरे पर शुरु हो गये। कालोनी में अफरा तफरी मच गई। इसी दौरान सूचना चौकी प्रभारी होशियार सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और पुलिस ने सड़क पर लाडियां भांजनी शुरु कर दी। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। बताया जाता है कि दोनो पक्षों से कई लोग चोटिल हो गये। चौकी प्रभारी ने बताया कि 4महिलाएं समेत 12लोगो को हिरासत में लेकर लिया।सभी का जिला अस्पताल में मेडिकल कराया गया। उन्होंने बताया कि जिन लोगो का मेडिकल कराया उनमें दिनेश कुमार पुत्र सर्वेश कुमार,नरेश कुमार,रमेश कुमार,मुकेश कुमार,सर्वेश पुत्र डोरी लाल,लक्ष्मी देवी पत्नी सर्वेश,रुप सिंह पुत्र हीरा लाल,गुîóू कश्यप,हीरा लाल पुत्र तुलाराम,ओमवती पत्नी हीरा लाल,रेखा पत्नी गुîóू,मीनाक्षी पुत्री हीरा लाल आदि शामिल है। बताया कि दिनेश व हीरालाल के बीच पुरानी रंजिश को लेकर विवाद हो गया। दिनेश एफसीआई में काम करता है। सभी के खिलाफ गाली गलौज,पथराव करना व जान से मारने की धमकी देना समेत लॉकडाउन आदि धाराओं में मुकप्रा दर्ज किया है। उन्होंने बताया कि 41का नोटिस देकर सभी को छोड़ दिया है। साथ ही सभी को दोवारा झगड़ा करने पर कड़ी कार्रवाई की चेतावनी दी है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *