October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

मासूम की निर्मम हत्या: कही अवैध संबंधों की भेंट तो नहीं चढ़ गया मासूम अर्णव!

मनोज श्रीवास्तव
काशीपुर। आईटीआई थाना क्षेत्र के ग्राम दोहरी परसा में मासूम की निर्मम हत्या ने अपने पीछे तमाम ऐसे सवाल छोड़ दिए जिसका जवाब ढूंढने में पुलिस के पसीने छूट रहे हैं। मृतक के पिता की मानें तो अवैध संबंधों में रोड़ा बनने पर उसके पुत्र को मौत के घाट उतारा गया। फिलहाल पुलिस के शक की सुई मृतक परिजनों के इर्द-गिर्द घूम रही है। गौरतलब है कि आईटीआई थाना अंतर्गत ग्राम दोहरी परसा निवासी योगेश आईजीएल में मजदूरी किया करता है। उसकी शादी को लगभग 3 वर्ष हो चुके। उसके एक डेढ़ वर्ष का बेटा अर्णव उर्फ आदी था। बताते हैं कि बुधवार की शाम लगभग 4 बजे मासूम घर के बाहर खेलते हुए अचानक लापता हो गया।काफी खोजबीन के बाद भी उसका कहीं कोई पता नहीं चला। इसी बीच योगेश के बड़े भाई लोकेश ने घर से करीब 300 मीटर की दूरी पर स्थित नाले में एक कट्टðे में बंद मासूम को पानी में पड़े देखा। यह खबर जैसे ही जंगल में आग की तरह फैली मौके पर तमाशबीनों की भीड़ जमा हो गई। पुलिस को सरे शाम घटित घटना की सूचना मिलने पर एएसपी राजेश भट्टð क्षेत्रधिकारी मनोज ठाकुर आईटीआई थाना अध्यक्ष कुलदीप अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मासूम का शव कब्जे में लेकर गहन पड़ताल शुरू की। मासूम के गले व मुंह पर चोट के निशान पाए गए। इससे अनुमान लगाया जा रहा है कि उसकी हत्या करने के बाद शव कट्टðे में रखकर नाले में फेंक दिया गया। पुलिस ने इस मामले में घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने के साथ ही डॉग स्क्वायड टीम को भी बुलाया ताकि सुराग मिल सके। इस मामले में पुलिस ने मासूम के पिता के मौसेरे भाई को शक के आधार पर पूछताछ के लिए उठाया है। पुलिस के शक की सुई अभी मासूम के परिजनों के इर्द-गिर्द घूम रही है। मासूम आदी के पिता का आरोप है कि उसकी पत्नी आरती के वही मोहल्ले में रहने वाले सगे मौसेरे भाई से अवैध संबंध थे। मासूम दोनों के बीच रोड़ा बन रहा था इसलिए दोनों ने हमसाज होकर उसे रास्ते से हटा दिया। फिलहाल पुलिस कड़ी दर कड़ी जोड़ कर इस घटना से पर्दा उठाने के प्रयास में है। माना जा रहा है कि मासूम अर्णव हत्याकांड का जल्द पर्दाफाश कर दिया जाएगा।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *