October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गैंगस्टर मे फरार बदमाश गिरफ्तार,भेजा जेल

नानकमत्ता(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता) पुलिस ने गैंगस्टर के फरार चल रहे शातिर अपराधी को गिरफ्रतार कर लिया। पुलिस ने बदमाश को कोर्ट में पेश किया, जहां उसे जेल भेज दिया। जानकारी के अनुसार ग्राम हरैया बिचाई निवासी बूटा सिंह पुत्र दिलीप सिंह, गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में न्यायालय से लंम्बे समय से फरार चल रहा था। पुलिस को मिली सूचना पर थाना अध्यक्ष कमलेश भट्टð नेतृत्व में हरकत में आई पुलिस टीम ने घेराबंदी की। शातिर बदमाश को पुलिस की भनक लगते ही वह भागने का प्रयास करने लगा। पुलिस ने गांव से ही गैंगस्टर बदमाश को धर दबोचा।थानाध्यक्ष ने बताया कि बदमाश लंबे समय से पुलिस की पकड़ से फरार चल रहा था। पुलिस को उसकी काफी दिनों से तलाश थी।गैंगस्टर के शातिर बदमाश को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम में थानाध्यक्ष कमलेश भट्टð, रोहित चौधरी, नवनीत कुमार, मोहित वर्मा, महिपाल सिंह प्रकाश आर्य, आदि पुलिस कर्मी मौजूद थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *