October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीुपर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। पुलिस ने तीन लोगों को चोरी की छह बाईकों के साथ गिरफ्तारकिया है। थानाध्यक्ष कुंडा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने चैकिंग के दौरान मंडी चौकी पर काशी पुर क्षेत्र से चोरी की गई दो बाईकों यूके 06वी 5340 व यूके 18ंए 7472 के साथ तीन अभियुक्तों नितिन पुत्र राकेश कुमार निवासी घड़ीगंज प्रतापुर काशीपुर,मन्दीप सिंह पुत्र ऋषिपाल सिंह निवासी मेवलाफार्म थाना टाडा जिला रामपुर, इमरान पुत्र असगर अली निवासी चकलोहरा मिलक थाना भगतपुर जिला मुरादाबाद को गिरफ्रतार किया। उनकी निशानदेही के बाद चार और बाइकें भी बरामद की गयी। बरामद हुई बाईक संख्या 18 ई 2553,यूके18बी3582 थाना काशीुपर क्षेत्र से चुराई गई है। साथ ही एक अन्य बाईक संख्या यूके06वी5669 थाना आईटीआई क्षेत्र से चोरी की गई थी इसके अलावा समेत एक अन्य बाईक बिना नंबर प्लेट के बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार बाईकों को अभियुक्त मन्दीप पुत्र ऋषिपाल निवासी मेवलाफार्म थाना स्वार जिला रामपुर ने अपने घर के पास जंगल में पेड़ो की आड़ में छिपायी हुई थी। पुलिस टीम में थानाध्यक्ष विनोद सिंह फर्त्याल, उपनिरीक्षक बिजेंद्र कुमार, कानिस्टेबल अवधेश कुमार, ललित जोशी, शाहिद हुसैन, समीर चौहान आदि शामिल थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *