October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

टैंकर की चपेट में आने से बाइक सवार युवक की मौत

गदरपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। मुख्य मार्ग पर नाहल नदी का पुल एक बार फिर खून से लाल हो गया। बेकाबू टैंकर ने बाइक सवार 26 वर्षीय युवक को कुचल दिया, जिसके फलस्वरूप उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक युवक का 1 माह पूर्व ही निकाह हुआ था। युवक की मौत की सूचना परिजनों को ही तो उन में कोहराम मच गया। मामला बीते शुक्रवार की अपराहन करीब 3ः45 बजे का है। गदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम रामजीवनपुर नंबर 2 में रहने वाले भूरा का 26 वर्षीय पुत्र फरमान अली अपनी प्लेटिना बाइक संख्या यूके 06 एस-9671 से ग्राम मसीत से घर लौट रहा था की सरदार नगर चक्की के पास नाहल नदी के पुल पर बने गîक्कों के कारण अनियंत्रित हुई बाइक को सामने से आ रहे टैंकर संख्या यूपी 25 टी-8052 ने चपेट में ले लिया जिसके परिणाम स्वरूप हुई भिड़ंत में फरमान अली का सिर के नीचे आकर कुचल गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के समय फरमान अली ने सिर पर हेलमेट भी पहना था जो यह की चपेट में आकर चकनाचूर हो गया। हादसा होते ही मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई आनन-फानन में फरमान अली को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाया गया। हादसे की सूचना मिलने पर थानाध्यक्ष जसविंदर सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे और उन्होंने मृतक फरमान अली के शव को कब्जे में लेकर पंचनामें के उपरांत पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। बताया जाता है कि मृतक फरमान अली का करीब डेढ माह पूर्व ही ग्राम बीरपुर थाना ठाकुरद्वारा निवासी शाहना से निकाह हुआ था। मृतक फरमान दो भाई व तीन बहनों में तीसरे नंबर का था, और पीओपी का कार्य करता था। फरमान अली की असामयिक मौत से परिजनों में कोहराम मच गया है। पुलिस ने दुर्घटना के बाद टैंकर को कब्जे में ले लिया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *