October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

घटिया निर्माण के खिलाफ धरने पर बैठे कांग्रेसी

रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)महानगर कांग्रेस कमेटी रुद्रपुर के नेतृत्व रुद्रा होटल से जैन मंदिर तक बन रही सड़क निर्माण में घटिया सामग्री प्रयोग करने के विरोध में महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा व कांग्रेसियों ने सड़क पर बैठ गुणवत्ता की जांच के लिए सांकेतिक धरना दिया। महानगर अध्यक्ष जगदीश तनेजा ने कहा कि उपरोत्तफ़ मार्ग निर्माण में बहुत ही घटिया सामग्री का प्रयोग किया जा रहा है। विगत दिनों हुई बरसात में सड़क पर डाला गया माल बह रहा है। इस सड़क पर लोगों का आवागमन बहुत रहता है। यह सड़क बहुत ही ज्यादा व्यस्त रहती है। इसके निर्माण में कोई भी कमी नही रहनी चाहिए तभी यह सड़क कामयाब रहेगी। जगदीश तनेजा ने कहा कि एक तरफ तो उत्तराखंड प्रदेश के मुखिया जीरो टोलरेंस का राग अलापते रहते हैं वही इस तरह मार्ग निर्माण में घटिया सामग्री का प्रयोग होना एक बहुत बड़े घोटाले को साबित करता है। हम इस सड़क निर्माण की जांच की मांग करते हैं इस दौरान प्रदेश सचिव नंद लाल पार्षद सचिन मुंजाल महामंत्री राजीव कामरा दिलीप अधिकारी,दीपक चराया, कलीम अहमद,कमर खान,मनोहर चराया,जुगल कक्कड़, सूरज मुंजाल,कार्तिक ठुकराल निसार खान,आदि लोग थे।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *