October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

यूएसनगर में पुलिस कर्मी के परिवार के चार लोगों सहित 19 कोरोना पॉजिटिव

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। जिले में आज एक बार फिर कोरोना का विस्फोट हुआ है। रूद्रपुर में तैनात एक पुलिस कर्मी के परिवार के चार लोगों सहित जिले में 19 लोग कोरोना पॉजिटिव पाये गये है। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग में हड़कम्प मचा है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक रूद्रपुर में तैनात एक पुलिस कर्मी की पत्नी बेटा बेटी सहित चार लोगों में कोरोना की पुष्टि होने से हड़कम्प मच गया। बताया गया है कि रूद्रपुर में टैªफिक पुलिस में तैनात एक पुलिस कर्मी का परिवार रामपुर में रहता है। टैªफिक पुलिस कर्मी की बाजपुर में रिश्तेदारी हैं। बीते दिनों पुलिस कर्मी की पत्नी, 15 साल का बेटा, 12 साल की बेटी और साला रिश्तेदारी में बाजपुर आये थे। यहां उनकी तबियत बिगड़ने पर 6 जुलाई को कोरोना जांच के लिए सैंपल लिये गये। पता चला है कि बीती रात उक्त चारों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आये हैं। पता चला है कि पुलिस कर्मी भी बाजपुर रिश्तेदारी में गये थे। जिस कारण उनका भी कोरोना जांच के लिए सैंपल लिया गया था लेकिन उनकी रिपोर्ट नेगेटिव आयी है। पुलिस कर्मी के परिवार के चार लोगों की कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने से जिले में हड़कम्प मचा है। स्वास्थ्य विभाग इन सभी के संपर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन कर उनके सैंपल लेने की तैयारी कर रहा है। वहीं आज जिले में 22 अन्य लोगों की भी कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आने की खबर मिली है। समाचार लिखे जाने तक इस सम्बंध में पूर्ण विवरण प्राप्त नहीं हुआ था। गूलरभोज पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम विक्रम नगर में एक कोरोना संक्रमित युवक पाए जाने से शासन प्रशासन में हड़कंप मच गया। पुलिस और स्वास्थ विभाग की टीम द्वारा कोरोना संक्रमित पाए गए युवक को उपचार के लिए पंतनगर भेजा गया है साथ ही उसके परिवार के 11 सदस्यों को होम क्वारंटीन किया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम विक्रम नगर में रहने वाला एक 35 वर्षीय युवक पिछले कुछ दिनों से बुखार से पीड़ित था। बीती 30 जून को उसके द्वारा अपना स्वास्थ्य परीक्षण कराया गया था जिसकी रिपोर्ट में उसके कोरोना संक्रमित पाए जाने पर प्रशासन में हड़कंप मच गया। कोरोना संक्रमित पाए गए युवक को गुरुवार की रात्रि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र गदरपुर लाया गया, जहां से उसे उपचार के लिए पंतनगर स्थित क्वारंटीन सेंटर भेजा गया है। शुक्रवार को स्वास्थ विभाग की टीम ने गूलर भोज क्षेत्र का दौरा कर कोरोनावायरस युवक के संपर्क में आए परिजनों एवं अन्य लोगों को चिन्हित कर करीब 20 लोगों के सैंपल भी लिए हैं। सूत्रों के अनुसार कोरोना संक्रमित व्यक्ति के परिवार के 11 सदस्यों को भी होम क्वारंटीन किया गया है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *