October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

गौ स्क्वायड टीम का छापा: प्रतिबंधित मांस के साथ दो गिरफ्तार

किच्छा(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। गौ स्क्वायड टीम ने एक घर में छापा मारकर प्रतिबंधित गौ मांस सहित दो लोगों को गिरफ्रतार किया है। गौ स्क्वायड टीम के एसआई अंबी राम आर्य को सूचना मिली कि नगर के वार्ड 12 स्थित एक मकान में गौवंश पशु की हत्या कर गौ मांस का अवैध कारोबार किया जा रहा है। सूचना मिलने के बाद एस आई अंबी राम तथा एसआई विनोद यादव के नेतृत्व में कांस्टेबल जगपाल सिंह, रविंद्र बिष्ट, जीवन जोशी , राजकुमार , गणेश सत्याल ,नरेंद्र कुमार की टीम ने नगर के वार्ड 12 स्थित अजीम कुरैशी के मकान में घेराबंदी करते हुए औचक छापा मार कार्यवाही की । अचानक हुई कार्यवाही से गौ मांस तस्करों में हड़कंप मच गया। इस दौरान पुलिस ने वार्ड 12, निवासी अजीम कुरैशी पुत्र सद्दीक कुरैशी तथा ग्राम टांडा,वार्ड 23, बिलासपुर ,जिला रामपुर ,उत्तर प्रदेश निवासी रईस अहमद कुरेशी पुत्र फकीर मोहम्मद कुरेशी को मौके से दबोच लिया । पुलिस टीम ने मौके से करीब 1 कुंटल प्रतिबंधित गौ मांस सहित चापड़ , चाकू , लकड़ी का गुटखा सहित मांस काटने के अन्य उपकरण बरामद कर कब्जे में ले लिए। एसआई अंबी राम आर्य ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी अजीम कुरेशी पूर्व में भी कई बार गोकशी के मामले में जेल जा चुका है और लंबे समय से इस अवैध कारोबार से जुड़ा है और इसकी शिकायत पुलिस को लंबे समय से मिल रही थी और पुलिस अजीम कुरेशी को रंगे हाथ पकड़ने की फिराक में थी ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *