October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सिविल इंजीनियरिंग में वैशाली ने किया यूपी टॉप

रूद्रपुर। मल्सा गिरधरपुर निवासी होनहार वैशाली नरूला ने अब्दुल कलाम टेक्निकल यूनिवर्सिटी (उत्तर प्रदेश टेक्निकल यूनिवर्सिटी) में सिविल इंजीनियरिंग के सत्र 2018-2019 में उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर परिवार व कॉलेज का नाम रोशन किया है। वैशाली ने 10 सीजीपीए में से 9-32 अंक प्राप्त किए।  इससे पूर्व वैशाली ने कक्षा 12 वी में 91-8 प्रतिशत अंक प्राप्त किए थे। वैशाली सुरेन्द्र कुमार नरूला और ममता नरूला की पुत्री है। वह केआईटी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन, गाजियाबाद से सिविल इंजीनियंग की पढ़ाई कर रही थी। वैशाली की इस उपलब्धि से उनका पूरा परिवार गदगद है। उनके निवास पर बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *