October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शादी का झांसा देकर महिला की अस्मत लूटी

रामनगर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। कोतवाली पुलिस ने एक महिला के साथ एक युवक द्वारा शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बनाने के मामले में आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की कार्रवाई की है । ग्राम पूछड़ी कॉर्बेट नगर निवासी एक महिला ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसी के गांव में रहने वाले एक युवक ने उसके साथ शादी का झांसा देकर शारीरिक संबंध बना लिए तथा युवक हर बार शादी की बात कह कर महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाता रहा। महिला का आरोप है कि कुछ दिन पूर्व यह युवक ने उसके साथ शादी की बात करते हुए उससे मुरादाबाद मिलने की बात कही जिसके बाद महिला उसकी बातों में आकर मुरादाबाद चली गई और इस युवक ने उसे एक होटल में रोकने के बाद पूरी रात उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसे छोड़कर भागने लगा। महिला द्वारा घटना की जानकारी पुलिस को दी गई इसके बाद पुलिस ने इस युवक को पकड़ लिया जिसके बाद दोनों पक्षों में समझौता होने के बाद युवक के परिजनों ने रामनगर में पहुंचने के बाद उसका निकाह कराने की बात कही लेकिन उसके बाद फिर युवक के परिजन शादी से मुकर गए। महिला का आरोप है कि उस युवक के परिजन उसे धमका भी रहे हैं। मामले में पुलिस ने युवक के खिलाफ धारा 376, 506 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज कर पीड़ित महिला को मेडिकल के लिए सरकारी अस्पताल भेजने के साथ पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *