October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

अवैध शराब के साथ दो महिलाएं गिरफ्तार

रुद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। पुलिस ने दो महिलाओं को कच्ची शराब के साथ गिरफ्रतार किया है। दोनो के खिलाफ संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की गई। पुलिस के मुताबिक एसआई मनोहर चन्द्र देर शाम क्षेत्र में गश्त कर रहे। इसी बीच मुखबिर से सूचना मिली कि भूरारानी के पास दुर्गा कालोनी में एक महिला कच्ची शराब बेच रही है। पुलिस ने सूचना पर कार्रवाई करते हुये कच्ची शराब बेच रही महिला को पकड़ लिया और उसके पास से कच्ची 20लीटर शराब बरामद की। पूछताछ के दौरान महिला ने अपना नाम सुनैना बताया। इसके अलावा कांस्टेबल महेन्द्र सिंह ने गश्त के दौरान भूरारानी क्षेत्र से रेशमा नाम की महिला को कच्ची शराब के 40पाउच समेत गिरफ्रतार किया है। कोतवाल कैलाश चन्द्र भट्टð के मुताबिक दोनो महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई है। अवैध शराब बनाने व बेचने वालों के खिलाफ पुलिस क्षेत्र में अभियान चला रही है।

संदिग्ध हालातों में युवक की मौत
गदरपुर। केवलगंज निवासी 20 वर्षीय राजकुमार पुत्र सीताराम मेहनत मजदूरी करता था। मंगलवार सुबह वह अचानक बेहोश होकर जमीन पर गिर गया। यह देख उसका बड़ा भाई मुकेश ने उसे अस्पताल ले गया। जहां से उसे रुद्रपुर जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया था। जिला अस्पताल में डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।सूचना पर सिडकुल चौकी के एसआई राजेन्द्र कुमार टीम के साथ पहुंचे और जानकारी ली,शव पोस्टमार्टम को भेज दिया।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *