October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जिला अस्पताल में महिला की मौत के मामले की जांच के आदेश

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)।जिला अस्पताल में कथित लापरवाही से हुई महिला की मौत के मामले में विधायक राजेश शुक्ला के धरने के बाद सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित नेगी ने उत्तफ़ प्रकरण की जांच के आदेश दिये हैं। इसकी जानकारी उन्होंने फोन पर विधायक राजेश शुक्ला को दी है। बता दें बीते दिवस उपचार के अभाव में किच्छा निवासी महिला की मौत के बाद विधायक राजेश शुक्ला ने लापरवाह डाक्टरों व स्वास्थ्य विभाग के खिलाफ जिला अस्पताल में धरने पर बैठ गए, इसकी सूचना मिलने पर अधिकारियों के हाथ-पांव फूल गए उत्तफ़ का संज्ञान लेकर महानिदेशक स्वास्थ्य सेवायें उत्तराखंड अमिता उप्रेती ने चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण निदेशक कुमाऊं मंडल नैनीताल को जिला चिकित्सालय रुद्रपुर एवं स्थानीय निजी चिकित्सालय द्वारा महिला को चिकित्सा सुविधा उपलब्ध न कराने की जांच की जिम्मेदारी सौंपी है। साथ ही प्राचार्य सुशीला तिवारी मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी द्वारा जिला चिकित्सालय रुद्रपुर से रेफर मरीज को एडमिट ना करने के प्रकरण से संबंधित समस्त पहलुओं की जांच करने को निर्देशित किया एवं जांच रिपोर्ट तत्काल सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य महोदय एवं अधोहस्ताक्षरी कार्यालय को उपलब्ध कराए जाने को निर्देशित किया। उत्तफ़ जानकारी विधायक राजेश शुक्ला को सचिव चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण अमित नेगी ने पत्र को व्हाट्सएप कर विधायक शुक्ला को बताया था कि जल्दी दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी ।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *