October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कोरोना टेस्ट के लिए लाया कैदी सुशीला तिवारी अस्पताल से अस्पताल से फरार

हल्द्वानी(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल से कैदी फरार हो गया। कैदी को सितारगंज जेल से कोरोना टेस्ट के लिए हल्द्वानी लाया गया था। अस्पताल से कैदी देर रात को फरार हो गया है। वो हत्या के आरोप में जेल में बंद था। कैदी के भागने की सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस टीम अस्पताल के सीसीटीवी कैमरों को खंगाल रही है।इस बात भी चिंता सता रही है कि अगर वो कोरोना पॉजिटिव पाया गया, तो वो कई अन्य लोगों को भी कोरोना फैला सकता है। बताया जा रहा है कि उसमें कोरोना के लक्षण नजर आ रहे थे। इसके चलते ही एहतियातन उसे जांच के लिए हल्द्वानी के सुशीला तिवारी अस्पताल में लाया गया था।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *