October 22, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पंतनगर राजकीय पॉलिटेक्निक को हस्तांतरित करना जन विरोधी कदमः बेहड़

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेसी नेता तिलकराज बेहड़ ने प्रेस को जारी बयान में कहा कि प्रदेश में जब से भाजपा की सरकार बनी है तभी से आये दिन कोई न कोई चौंकाने वाले फैसले सरकार द्वारा लिये जा रहे हैं। जिससे आम जन मानस को परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ऐसा ही फरमान उच्च शिक्षा निदेशालय, उत्तराखंड ने राजकीय पॉलिटेक्निक, पंतनगर को हस्तानान्तरण करने के आदेश पारित कर दिए हैं। श्री बेहड़ ने कहा कि अभी हाल ही में प्रदेश के उच्च शिक्षा विभाग की ओर से जारी हुई एक आदेश में जानकारी मिली कि जिले का राजकीय पॉलिटेक्निक , पंतनगर को बंद किया जा रहा है। इस बावत विभाग अंतर्गत भवन हस्तानांतरण हेतु पत्र निर्गत किया जा चुका है। श्री बेहड़ ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री विकास पुरुष स्व-नारायण दत्त तिवारी के कार्यकाल में उनके प्रयासों से सिडकुल की स्थापना उधम सिंह नगर में करायी गयी थी। इन फैक्ट्रियों में हमारे क्षेत्र के बच्चो को रोजगार मिल सके। इसलिए राजकीय पॉलीटेक्निक की स्थापना हुई थी,जिसमे विगत कई वर्षों से लगभग 70 से अधिक छात्र शिक्षा ले रहे हैं। अब ऐसे अचानक पॉलिटेक्निक को बंद करने से बच्चो का बविष्य अंधकारमय हो जाएगा। श्री बेहड़ ने कहा कि आज जिस तरह कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के कारण लोगो का रोजगार छिन रहा है उसके लिए यह आवश्यकता थी कि प्रदेश सरकार रोजगार परक कदम उठाती ताकि प्रदेश के युवाओं को राज्य के अंदर ही रोजगार मिल सके। श्री बेहड़ ने कहा कि उनका मानना है कि राजकीय पॉलीटेक्निक को बंद करने के बजाए इनमें अलग अलग ट्रेड की सीटें बढ़ानी चाहिए थी। जिससे अधिक से अधिक युवाओं को तकनीकी योग्यता के आधार पर रोजगार मिल पाता। उन्होंने जनता की ओर से मुख्यमंत्री से अपील की कि राजकीय पॉलीटेक्निक, पंतनगर को यूनिवर्सिटी को सौंप इसे यथावत चलने दिया जाए जिससे कि ओर उसके आस पास के क्षेत्र में निवास करने वालो युवाओं को इसका लाभ मिल सके।

More Stories

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *