August 19, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

रूद्रपुर में एनएच का बंद पड़ा काम शुरू

रूद्रपुर(उत्तरांचल दर्पण संवाददाता)। विधायक राजकुमार ठुकराल ने नेशनल हाइवे 74 पर तीन पानी डैम मेडिसिटी के पास बंद पड़े सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़ कर शुभारंभ किया। बता दें कि नेशनल हाईवे 74 का कई स्थानों पर निर्माण कार्य पिछले कई समय से अधूरा पड़ा है जिसे लेकर विधायक ठुकराल काफी समय से प्रयासरत थे एवं उन्होंने पिछले वर्ष टोल प्लाजा को भी बंद करवा दिया था। विधायक ठुकराल ने आज तीन पानी डैम के पास सड़क निर्माण कार्य को प्रारम्भ कराते हुए कहा कि नेशनल हाइवे 74 का जहां-जहां कार्य अधूरा है उसे भी कार्यदायी संस्था शीघ्र पूर्ण करे ताकि राहगीरों को मुश्किलों का सामना न करना पड़े। विधायक ठुकराल ने कहा कि अधूरे निर्माण कार्यों की वजह से हर वक्त दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। उन्होंने सड़क का निर्माण जल्द पूरा कर जनता को राहत दिलाने को कहा। इस दौरान अधिशासी अभियंता मनोज दास , सहायक अभियंता विनोद कुमार पार्षद प्रमोद शर्मा,भाजपा नेता हिमांशु शुक्ला, भुवन गुप्ता राकेश सिंह, गौरव सिंह, अजय पाल गंगवार, मनोज ,सुमन, जय प्रकाश रस्तोगी ,ओमपाल सिंह ,अरुण कुमार ,रामवीन यादव, उदयराज यादव, विकास ,अन्नू शर्मा, रवि शर्मा ,देवेंद्र ,महावीर गंगवार ,रामविनय, बंटी कोली आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *