Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दो युवकों ने लगाई फांसी : पत्नी से झगड़ पति फांसी पर झूला

पति ने पत्नी को कमरे से बाहर निकालकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली
रूद्रपुर (उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प क्षेत्र में पति पत्नी के मध्य किसी बात को लेकर हुए झगड़े के बाद पति ने पत्नी को कमरे से बाहर निकालकर कमरा अंदर से बंद कर लिया और फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। लोगों ने कमरे का दरवाजा जोड़कर उसे फांसी से उतारकर पुलिस को जानकारी दी। पुलिस ने उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। जानकारी के अनुसार ट्रांजिट कैम्प वार्ड 5 अरविन्द नगर निवासी 27 वर्षीय जितेन्द्र पुत्र रूपराम अपनी पत्नी व 7 माह की पुत्री के साथ रह कर सिडकुल की एक कम्पनी में मजदूरी करता था। बताया जाता है कि पति पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर आये दिन झगड़ा होता रहता था। मंगलवार को भी दोनों के बीच झगड़ा हुआ। जिस पर वार्ड पार्षद ने आकर दोनों को समझाया। आज प्रातः फिर दोनों के बीच झगड़ा हो गया जिसके बाद जितेन्द्र ने पत्नी को कमरे से बाहर निकाल दिया और कमरा अन्दर से बंद कर दिया। जब वह काफी देर तक बाहर नहीं आया तो लोगों ने इसकी सूचना उसके भाई राजकुमार को दी। लोगों ने कमरे का दरवाजा तोड़कर अन्दर देखा जहां जितेन्द्र फांसी पर लटका पाया गया। घटना की सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी भी आ गये । जितेन्द्र को जिला चिकित्सालय ले जाया गया जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। बताया जाता है कि घटना के बाद से मृतक जितेन्द्र की पत्नी गायब है।

संदिग्ध हालातों में फांसी पर लटका मिला युवक

रूद्रपुर (उद संवाददाता)। ट्रांजिट कैम्प कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की सायं किरायेदार के रूप में अकेले रहने वाले युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में उसके कमरे में फांसी पर लटका पाया गया। सूॅचना मिलने पर पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर बारीकी से निरीक्षण किया और युवक को जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्अमार्टम हाऊस भिजवायाऔर घटना से मृतक के परिजनों को अवगत कराया। सूचना मिलते ही परिजन आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। जानकारी के अनुसार मूल रूप से ग्राम खुखरा रामपुर लखीमपुर खीरी निवासी 22 वर्षीय विनय पुत्र हरिओम पिछले कई वर्षों से ट्रांजिट कैम्प में किरायेदार के रूप में कमरे में अकेला रहकर सिंडकुल की एक कम्पनी में काम करता था। बताया जाता है कि मंगलवार की दोपहर उसने अपनी माता व बहन आदि परिजनों को फोन कर उनका हाल जाना था। सायंकाल आसपड़ोस के लोगों ने जब उसे कमरे में फांसी पर लटका देखा तो उन्होंने इसकी जानकारी पुलिस को दी। सूचना मिलने पर पुलिसकर्मी मौके पर आ गये और उन्होंने विनय को फांसी से उतारकर उसे जिला चिकित्सालय भिजवाया तथा कमरे का बारीकी से निरीक्षण किया। चिकित्सकों द्वारा विनय को मृत घोषित करने पर पुलिस ने उसका शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम् हाऊस भिजवाया और घटना की जानकारी उसके बढ़े भाई अनुज को दी। सूचना मिलने पर मृतक विनय के परिजन आ पहुंचे और उनमें कोहराम मच गया। पुलिस ने परिजनों से आवश्यक जानकारी लेकर पंचनामा भरा। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा। मृतक विनय दो बहनों व दो भाईयों में सबसे छोटा था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *