Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

स्पा सेंटर में चल रहे देह व्यापार का भंडाफोड़़,तीन युवक गिरफ्तार

कोहिनूर स्पा सेंटर में हुई छापेमारी, तीन युवतियों को किया रेस्क्यू
रुद्रपुर (उद संवाददाता)। स्पा सेंटर की आड़ में अवैध देह व्यापार के धंधे के खिलाफ पुलिस द्वारा पिछले कई माह से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। बावजूद इसके कई स्पा सेंटरों में पुलिस से बेखौफ यह धंधा रुकने का नाम नहीं ले रहा है। नगर के सिविल लाइन क्षेत्र में एक स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे अवैध देह व्यापार के धंधे का पुलिस ने खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने सिविल लाईन स्थित कोहिनूर स्पा सेंटर पर औचक छापेमारी कर इस पूरे नेटवर्क का पर्दाफाश किया। कार्रवाई के दौरान टीम द्वारा मौके से तीन युवकों को गिरफ्तार किया गया, जबकि तीन युवतियों को रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहर निकाला गया। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हरीश साह, विकास कुमार और ओम विजय के रूप में हुई है। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि स्पा सेंटर की आड़ में युवतियों से जबरन देह व्यापार कराया जा रहा था। यह गतिविधि लंबे समय से संचालित हो रही थी, जिसकी सूचना मिलने पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से स्पा सेंटर पर औचक छापा मारा।रेस्क्यू की गई युवतियों को आवश्यक काउंसलिंग के बाद उनके परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। पुलिस के इस एक्शन के बाद हड़कंप मचा हुआ है। नगर के तमाम लोगों ने देह व्यापार के अवैध धंधे में लिप्त स्पा सेंटरों को पूर्ण रूप से बंद करा देने की मांग की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *