Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

राहुल गांधी के उत्तराखंड दौरे की तैयारियां तेज,कांग्रेस के पदाधिकारियों की बैठक आयोजित

राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा की जाएगी
देहरादून। नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित दो दिवसीय उत्तराखंड दौरे की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं कार्यक्रम की रूपरेखा की विस्तृत समीक्षा के लिए देहरादून प्रदेश कार्यालय में आयोजित महत्वपूर्ण बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं पदाधिकारियों ने भाग लिया। बैठक में प्रदेश प्रभारी कुमारी शैलजा, सह प्रभारी मनोज यादव एवं सुरेन्द्र शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल, चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत, चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष ज्योति रौतेला, संगठन महामंत्री राजेन्द्र भंडारी, पूर्व कैबिनेट मंत्री हीरा सिंह बिष्ट, पूर्व विधायक जोत सिंह गुनसोला सहित अनेक वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं सम्मानित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।बैठक के दौरान राहुल गांधी के प्रस्तावित दौरे को सफल, प्रभावी एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए विभिन्न व्यवस्थाओं, संगठनात्मक तैयारियों तथा जनसंपर्क कार्यक्रमों पर विस्तार से चर्चा की गई। नेताओं ने कार्यक्रम की रूपरेखा, कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारियों, जनभागीदारी बढ़ाने तथा आयोजन की व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।कांग्रेस नेताओं ने विश्वास व्यक्त किया कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा प्रदेश की राजनीति में नई ऊर्जा का संचार करेगा तथा पार्टी संगठन को और अधिक मजबूती प्रदान करेगा।वहीं रविवार को नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के प्रस्तावित उत्तराखंड दौरे को लेकर कांग्रेस संगठन पूरी तरह सक्रिय हो गया है। आगामी 4 और 5 जून को होने वाले राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों के तहत कांग्रेस के प्रदेश प्रभारी कुमारी सैलजा रविवार को देहरादून पहुंचीं और कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। देहरादून पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कुमारी सैलजा का गर्मजोशी से स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने हरिद्वार बाईपास रोड स्थित नीरजा ग्रीन्स, आईएसबीटी के निकट कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान उनके साथ सह प्रभारी सुरेंद्र शर्मां, सह प्रभारी मनोज यादप, प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल,वरिष्ठ कांग्रेस नेताहरक सिंह रावत, महिला कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ज्योति रौतेला सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।निरीक्षण के दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, व्यवस्थाओं और रूपरेखा की विस्तृत समीक्षा की गई। नेताओं ने कार्यक्रम को सफल एवं ऐतिहासिक बनाने के लिए आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया और संबंधित कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा- निर्देश दिए।बाद में आयोजित प्रेसवार्ता में कुमारी सैलजा ने कहा कि राहुल गांधी का उत्तराखंड दौरा राज्य में कांग्रेस के लिए चुनावी शंखनाद साबित होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी वर्ष 2027 के विधानसभा चुनावों को लेकर पूरी तरह एकजुट है और राहुल गांधी के दौरे के बाद प्रदेश कांग्रेस कमेटी की नई कार्यकारिणी की घोषणा भी की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *