तिरंगा यात्र में उमड़े लोग,भारत माता के जयकारों से गूंजा शहर
रुद्रपुर। देशभर में चल रहे हर घर तिरंगा अभियान के तहत भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से बृहस्पतिवार को अग्रसेन चौक के पास से भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिðू चौहान के नेतृत्व में आयोजित यात्रा में सैकड़ों युवा, भाजपा कार्यकर्ता और राष्ट्रभक्त नागरिक हाथों में तिरंगा लेकर उत्साह के साथ शामिल हुए। यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारों से वातावरण राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत हो गया। तिरंगा यात्रा में रुद्रपुर विधायक शिव अरोरा ने भी सहभागिता की। इस दौरान उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल देश का ध्वज नहीं, बल्कि भारत की गौरवशाली विरासत, वीर जवानों के बलिदान और करोड़ों देशवासियों की एकता एवं अखंडता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि तिरंगे की शान, देश की आन और राष्ट्र के प्रति समर्पण का यह दृश्य गौरवपूर्ण और प्रेरणादायी है। विधायक शिव अरोरा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आ“वान पर चल रहा हर घर तिरंगा अभियान देशवासियों में राष्ट्रभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना को मजबूत करने का अभियान है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर प्रत्येक नागरिक अपने घर पर तिरंगा फहराकर राष्ट्र के प्रति सम्मान और गौरव की भावना प्रदर्शित करे। उन्होंने युवाओं का आ“वान करते हुए कहा कि देश की युवा शक्ति राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। तिरंगा यात्रा जैसे आयोजन युवाओं को देश के स्वतंत्रता संग्राम, वीर शहीदों के बलिदान और राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों से जोड़ने का कार्य करते हैं। भाजयुमो जिलाध्यक्ष बिðू चौहान ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य प्रत्येक नागरिक के मन में राष्ट्रभक्ति की भावना को मजबूत करना और स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर हर घर तिरंगा अभियान को जन जन तक पहुंचाना है। उन्होंने कहा कि तिरंगे के प्रति सम्मान और देश के प्रति समर्पण प्रत्येक भारतीय की जिम्मेदारी है। तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में युवाओं ने हाथों में तिरंगा लेकर उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस दौरान भारत माता की जय, वंदे मातरम् और अन्य देशभक्ति के नारों से पूरा क्षेत्र गूंजता रहा। इस अवसर पर जिला महा मंत्री तरुण दत्ता, जिला उपाध्यक्ष अमित नारंग, भाजपा महिला मोर्चा प्रदेश महामंत्री रश्मि रास्तोगी, किसान मोर्चा प्रदेश मंत्री धीरेन्द्र मिश्रा, गजेंद्र प्रजापति, रचित सिंह, केके त्रिपाठी, जिला मंत्री प्रमोद मित्तल, रोहित गुप्ता, जीतेन्द्र संधू, मनीष गोस्वामी, राज कोली, विक्की राघव, रविंद्र धामी, सुनील सिंह, अशोक नेगी, आदेश भारद्वाज, नवजोत सिंह, मयंक माटा, मोहित कुमार, विपिन, मनीष पाल, नितिन ठाकुर, सूरज सिंह, नीलकंठ राणा आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
