Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

लाखों के मोबाईल ढूंढकर 256 लोगों को सौंपे

हल्द्वानी । पुलिस ने ने 56.25 लाख से अधिक कीमत के मोबाईल फोन ढूंढकर 256 लोगों के चेहरे पर मुस्कान लौटा दी। एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि माह अप्रैल से 24 जून तक नैनीताल पुलिस मोबाईल ऐप तथा सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से विभिन्न ब्रांड के मोबाईल फोन गुम होने की सूचना मिली। जिसका उन्होंने संज्ञान लेते हुए जनपद स्तर पर गठित मोबाइल ऐप सैल को मोबाईल फोन बरामद करने के सम्बन्ध में कड़े निर्देश दिए।उपनिरीक्षक प्रभारी मोबाइल एप्प ;साईबर सैलद्ध श्रीमती मीनू गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा शिकायतकर्ताओं के प्रार्थना पत्रों के आधार पर माह अप्रैल से 24 जून 2026 तक आईएमईआई नंबर सीईआईआर पोर्टल के माध्यम से प्रचलन में होना पाया गया। उन्होंने बताया टीम द्वारा कड़ी मेहनत कर उक्त मोबाईलों को विभिन्न राज्यों उत्तर प्रदेश, बिहार, दिल्ली, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश, झारखण्ड, कर्नाटक, तमिलनाडु, महाराष्ट्र व पश्चिम बंगाल, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखण्ड के विभिन्न जनपदों से विभिन्न ब्रांड के कुल 256 मोबाइल फोन जिनकी अनुमानित कीमत 56,25,000 रुपये लगभग बरामद कर मोबाइल स्वामियों के सुपुर्द किए गए। अपना खोया हुआ फोन मिलने पर सभी फरियादी खुशी से झूम उठे, उन्होंने एसएसपी तथा नैनीताल पुलिस का आभार प्रकट किया।पुलिस टीम में उपनिरीक्षक श्रीमती मीनू गौतम, कांस्टेबल किशन सिंह कुंवर व रामचन्द्र प्रजापति शामिल थे। एसएसपी द्वारा मोबाइल रिकवरी टीम को इस सराहनीय कार्य के लिए 2,500 रु नकद पुरस्कार प्रदान करने की घोषणा की गई है। इस मौके पर एसपी नैनीताल डॉ जगदीश चन्द्र, एसपी मनोज कत्याल, अमित कुमार सैनी क्षेत्राधिकारी ऑपरेशन आदि मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *