छात्रों के समर्थन में धरने पर बैठे विधायक बेहड़
बोले- जल्द मिले आईएनसी अप्रूवल, नहीं तो होगा उग्र आंदोलन
रुद्रपुर। किच्छा स्थित सूरजमल विश्वविद्यालय में इंडियन नर्सिंग काउंसिल की मान्यता की मांग को लेकर बीएससी नर्सिंग एवं जीएनएम के छात्र-छात्रओं का अनिश्चितकालीन धरना गुरुवार को भी लगातार जारी रहा। छात्रें के आंदोलन को उस समय और मजबूती मिली जब किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ धरना स्थल पर पहुंचे और छात्रों से मुलाकात कर उनका समर्थन किया। छात्र पिछले एक वर्ष से विश्वविद्यालय में आईएनसी अप्रूवल दिलाने की मांग को लेकर संघर्ष कर रहे हैं। इस दौरान कई दौर की वार्ता भी हुई, लेकिन अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल सका है। धरना स्थल पर छात्रें को संबोधित करते हुए विधायक तिलक राज बेहड़ ने कहा कि नर्सिंग के विद्यार्थियों का भविष्य किसी भी कीमत पर अंधकार में नहीं जाने दिया जाएगा। उन्होंने विश्वविद्यालय प्रशासन से तत्काल आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर जल्द से जल्द प्छब् अप्रूवल प्राप्त करने की मांग की। उन्होंने कहा कि यदि छात्रें की जायज मांगों की अनदेखी की गई तो आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जाएगा तथा सरकार और संबंधित विभागों के समक्ष इस मुद्दे को मजबूती से उठाया जाएगा। विधायक ने कहा कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से अपने अधिकारों की लड़ाई लड़ रहे हैं और उनकी मांग पूरी तरह न्यायसंगत है। उन्होंने प्रशासन से संवेदनशीलता दिखाते हुए शीघ्र समाधान निकालने की अपील की, ताकि छात्रें का भविष्य सुरक्षित हो सके। धरना स्थल पर पुलिस प्रशासन भी पूरी स्थिति पर नजर बनाए हुए है और एहतियात के तौर पर सुरक्षा व्यवस्था तैनात की गई है। फिलहाल छात्र अपनी मांग पूरी होने तक आंदोलन जारी रखने पर अड़े हुए हैं।
