मही टाकुली ने की कथित अश्लील फोटो को लेकर निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच की मांग , पुलिस से न्याय की गुहार
गिरफ्तार किए गए युवक से गहन पूछताछ कर मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए
कपकोट। कपकोट क्षेत्र की पीड़ित महिला मही टाकुली ने एक और वीडियो जारी करते हुए सोशल मीडिया पर कथित अश्लील फोटो को लेकर की जा रही आपत्तिजनक टिप्पणियों के मामले में विस्तृत और निष्पक्ष जांच की मांग की है। उन्होंने पुलिस से अपील की है कि गिरफ्तार किए गए युवक से गहन पूछताछ कर मामले की पूरी सच्चाई सामने लाई जाए, ताकि उनके विरुद्ध लगाए गए आरोपों के वास्तविक तथ्य स्पष्ट हो सकें और वह सम्मानपूर्वक अपने परिवार के साथ जीवन व्यतीत कर सकें। महिला ने कहा कि पिछले दो वर्षों से वह मानसिक, सामाजिक और भावनात्मक पीड़ा का सामना कर रही हैं। उनका आरोप है कि एक कथित अश्लील फोटो को बिना किसी वैज्ञानिक जांच या ठोस प्रमाण के उनके साथ जोड़कर उनकी प्रतिष्ठा को नुकसान पहुंचाया गया। उनका कहना है कि संबंधित फोटो उनकी नहीं है और उसमें दिखाई देने वाली युवती भी वह नहीं हैं।वीडियो संदेश के माध्यम से उन्होंने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, उत्तराखंड पुलिस महानिदेशक (डीजीपी), उत्तराखंड राज्य महिला आयोग, राष्ट्रीय महिला आयोग तथा अन्य संबंधित अधिकारियों से निष्पक्ष जांच सुनिश्चित कराने की अपील की है।मही टाकुली ने अपनी प्रमुख मांग दोहराते हुए कहा कि कथित फोटो की वैज्ञानिक एवं निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच कराई जाए। उनका कहना है कि यदि जांच होती है तो फोटो की वास्तविकता और उससे जुड़े सभी तथ्य स्पष्ट हो जाएंगे, जिससे सत्य सामने आएगा।उन्होंने यह भी कहा कि उनकी किसी व्यक्ति विशेष के विरुद्ध बिना कारण कार्रवाई की मांग नहीं है। उनकी मांग केवल यह है कि सत्य सामने आए और यदि वह निर्दोष हैं, तो उनकी प्रतिष्ठा बहाल की जाए। साथ ही, यदि जांच में यह सिद्ध होता है कि बिना प्रमाण के उन्हें बदनाम किया गया है, तो संबंधित लोगों के विरुद्ध कानून के अनुसार उचित कार्रवाई की जाए।महिला ने कहा कि उन्हें देश की न्याय व्यवस्था, पुलिस प्रशासन और संवैधानिक संस्थाओं पर पूरा विश्वास है। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से उनकी पीड़ा को गंभीरता से लेते हुए निष्पक्ष फॉरेंसिक जांच कराने और उन्हें न्याय दिलाने की अपील की।
