Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत की तबीयत बिगड़ी, दून अस्पताल में कराया गया भर्ती

भीषण गर्मी के बीच हरीश रावत प्रदर्शन में शामिल हुए थे
देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता हरीश रावत की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें दून अस्पताल में भर्ती कराया गया। जानकारी के अनुसार सांस लेने में तकलीफ होने के कारण उन्हें अस्पताल लाया गया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका स्वास्थ्य परीक्षण किया गया।पूर्व मुख्यमंत्री के अस्वस्थ होने की सूचना मिलते ही प्रदेश के वरिष्ठ कांग्रेस नेता प्रीतम सिंह समेत कई विधायक दून अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल जाना। इस दौरान उनकी पुत्री एवं विधायक अनुपमा रावत भी मौजूद रहीं। चिकित्सकों ने बताया कि हरीश रावत की स्थिति सामान्य है और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद उन्हें जल्द ही अस्पताल से छुट्टी दे दी जाएगी। गौरतलब है कि हरीश रावत सहित कई वरिष्ठ नेता देहरादून में एनएसयूआई के प्रदर्शन में शामिल हुए थे। भीषण गर्मी के बीच हरीश रावत प्रदर्शन में शामिल हुए जिसके बाद पुलिस ने उन्हें हिरासत में ले लिया। हांलाकि प्रदर्शनकारियों को बाद में रिहा कर दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *