Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

जनता मिलन कार्यक्रम में जिलाधिकारी ने किया 106 जनसमस्याओं का त्वरित निस्तारण

जिलाधिकारी ने आंगनबाड़ी केंद्रों की गुणवत्ता जांच और दिव्यांग बच्चों के उपचार हेतु दिए सख्त निर्देश
चम्पावत । जिला मुख्यालय स्थित जिला सभागार में सोमवार को जिलाधिकारी मनीष कुमार की अध्यक्षता में फ्जनता मिलन कार्यक्रमय् का आयोजन किया गया। इस जनसुनवाई में दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आए फरियादियों की 106 शिकायतों को दर्ज किया गया, जिनमें से अधिकांश का निस्तारण जिलाधिकारी ने मौके पर ही कर दिया। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने गोली क्षेत्र में आंगनबाड़ी केंद्र की अव्यवस्थाओं की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए जिला कार्यक्रम अधिकारी को जिले के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों का निरीक्षण करने और वहां की गुणवत्ता की जांच कर विस्तृत आख्या प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। वहीं, कोठेरा के दिव्यांग बालक शिवांक के उपचार की गुहार पर उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी को जिला अस्पताल स्थित डीडीआरसी में तत्काल थेरेपी सेशन शुरू करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में विभिन्न जनसमस्याओं पर त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की गई। जैगांव के धर्मानंद को पीएमजीएसवाई के तहत लंबित मुआवजा दिलाने के लिए अधिशासी अभियंता को तत्काल भुगतान के निर्देश दिए गए। वहीं, ओलावृष्टि से हुए नुकसान के मुआवजे के लिए कृषि और उद्यान विभाग को संयुक्त रूप से क्षति आकलन की प्रक्रिया पूर्ण करने को कहा गया। ढरोज निवासी प्रकाश चंद्र सहित कई अन्य फरियादियों की शिकायतों पर पेयजल, विद्युत कनेक्शन, राशन कार्ड और जंगली जानवरों से सुरक्षा जैसे विषयों पर जिलाधिकारी ने संबंधित विभागों को प्राथमिकता के आधार पर समाधान के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने स्पष्ट शब्दों में कहा कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को प्रत्येक शिकायत को संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध ढंग से निस्तारित करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सहायक परियोजना निदेशक विम्मी जोशी, मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. देवेश चौहान, मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार, जिला उद्यान अधिकारी मोहित मल्ली, जिला पूर्ति अधिकारी प्रियंका भट्टð, जिला पंचायत राज अधिकारी महेश कुमार सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *