Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ऑयल फैक्ट्री में भीषण आग लगने से अफरा तफरी

किच्छा (उद संवाददाता)। ग्राम गिद्धपुरी स्थित एसपी इंडस्ट्रीज एवं एसजी ट्रेडिंग ऑयल फैक्ट्री में गुरुवार रात अचानक भीषण आग लगने से अफरा तफरी मच गई। सूचना मिलते ही रुद्रपुर, किच्छा और पंतनगर से तीन फायर टेंडर मौके पर पहुंचे और करीब छह घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। घटना में कोई जनहानि नहीं हुई, हालांकि फैक्ट्री में रखा सामान जलकर काफी नुकसान होने की आशंका है।फायर स्टेशन किच्छा प्रभारी मदन रावत ने बताया कि छह अगस्त की रात 8 बजकर 21 मिनट पर पीएफटी के माध्यम से फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही अग्निशमन अधिकारी महेश चंद्र के निर्देशन में रुद्रपुर, किच्छा और पंतनगर से तीन फायर टेंडर तत्काल घटनास्थल के लिए रवाना किए गए। अग्निशमन अधिकारी स्वयं भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव अभियान का नेतृत्व किया।मौके पर पहुंची फायर टीम ने वाहनों की पंपिंग व्यवस्था के साथ दो होज पाइपों के जरिए आग बुझाने का अभियान शुरू किया। लगातार छह घंटे तक चले अभियान के बाद आग पर पूरी तरह नियंत्रण पा लिया गया और उसे आसपास की इकाइयों तक फैलने से रोक दिया गया। समय रहते आग पर काबू पा लेने से बड़ा हादसा टल गया।अग्निशमन अभियान में चालक गिरीश बिष्ट तथा फायरमैन प्रकाश पांडे, संजय सिंह, नवल, प्रभात, भूपेंद्र, प्रमोद कुमार, देवेंद्र गिरी, फायर वूमेन आंचल और गौरी तथा संविदा चालक श्याम प्रकाश और धीरज राणा ने सक्रिय भूमिका निभाई। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। अग्निशमन विभाग ने मामले की जांचशुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *