September 15, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

शराब के नशे में दौड़ाई कार टेंपो से भिड़ी, सात घायल

ऋषिकेश (उद संवाददाता)। दिल्ली से ऋषिकेश घूमने आए दो दोस्तों ने शराब पार्टी के बाद तेज रफ्तार में कार दौड़ा दी। श्यामपुर फाटक के पास बेकाबू स्विफ्ट कार ने सामने से आ रहे हरिद्वार नंबर के टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में टेंपो सवार गुजरात के 7 तीर्थ यात्राी घायल हो गए। एक यात्राी की हालत गंभीर बताई जा रही है। घायलों की हालत बिगड़ने पर उन्हें बेहतर उपचार के लिए एम्स ऋषिकेश रेफर किया गया। जानकारी के अनुसार दिल्ली से ऋषिकेश आए दोनों युवक शराब पीने के बाद स्विफ्ट कार संख्या डीएल4सी बीए 7129 से निकले। आरोप है कि दोनों तेज रफ्तार और लापरवाही से कार चला रहे थे। श्यामपुर फाटक के पास कार अनियंत्रित होकर हरिद्वार नंबर के टेंपो यूके14टीए 4735 से जा टकराई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया, जबकि टेंपो भी पलटते पलटते बचा। हादसे के बाद टेंपो में सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। बताया गया कि सभी यात्राी गुजरात के रहने वाले हैं और तीर्थयात्रा के लिए उत्तराखंड आए थे। हादसे में 6 से 7 यात्राी घायल हुए। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से घायलों को अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत को देखते हुए घायलों को एम्स ऋषिकेश भेजा गया। पुलिस के अनुसार शुरुआती जांच में कार चालक के शराब के नशे में होने की बात सामने आई है। पुलिस ने दोनों युवकों को हिरासत में लेकर गिरफ्तार कर लिया। उनका मेडिकल परीक्षण कराया जा रहा है। दुर्घटनाग्रस्त स्विफ्ट कार को सीज कर पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *