October 5, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

दूध से लदा ट्रक 200 फीट गहरी खाई में गिरा

दो गांव के पास हादसा, चालक ने बीच खाई में कूदकर बचाई जान, पुलिस ने रेस्क्यू कर अस्पताल भेजा
नैनीताल (उद संवाददाता)। शहर के समीप दो गांव के पास सोमवार तड़के दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहा ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 200 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में चालक घायल हो गया। सूचना पर पहुंची ज्योलीकोट पुलिस ने रेस्क्यू अभियान चलाकर चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 की मदद से उपचार के लिए हल्द्वानी भेजा। सुयालबाड़ी रामगढ़ निवासी बालम सुयाल सोमवार सुबह ट्रक संख्या यूके 04 ए 9728 से आनंदा दूध डेयरी का दूध और अन्य डेयरी उत्पाद लेकर नैनीताल आ रहे थे। दो गांव के पास पहुंचते ही अचानक ट्रक अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। बताया गया कि चालक ने बीच खाई में ही वाहन से बाहर छलांग लगा दी, जिससे वह घायल हो गया। सूचना मिलने पर ज्योलीकोट चौकी के कांस्टेबल मलकीत सिंह, अनूप सिंह समेत पुलिसकर्मी मौके पर पहुंचे। पुलिस टीम ने रेस्क्यू कर चालक को खाई से बाहर निकाला और 108 एंबुलेंस की मदद से हल्द्वानी भेज दिया। हादसे में ट्रक में लदे हजारों रुपये के डेयरी उत्पाद भी बर्बाद हो गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *