Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

बागेश्वर में केबिनेट मंत्री कैड़ा ने बताई मोदी सरकार की उपलब्धियां

बागेश्वर । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार के 12 साल का सफल कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर बागेश्वर जिले के प्रभारी मंत्री राम सिंह कैड़ा द्वारा प्रेस वार्ता कर प्रधानमंत्री मोदी को देश के सबसे लंबे समय तक निर्वाचित रहने वाले प्रधानमंत्रियों में से एक बनने पर बधाई दी। श्री कैड़ा ने बीते 12 वर्षों 2014 से लेकर अब तक की प्रमुख आर्थिक, सामाजिक और रणनीतिक उपलब्धियों को बताते हुए कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 12 साल में गरीब कल्याण और सामाजिक न्याय गरीबी से मुक्ति दिलाई। सरकार की नीतियों के चलते देश के 25 करोड़ से अधिक लोग बहुआयामी गरीबी से बाहर निकले हैं। उन्होंने कहा घ्प्रधानमंत्री गरीब कल्याण अन्न योजना के तहत देश के 80 करोड़ से अधिक नागरिकों को मुफ्त राशन की सुविधा दी जा रही है। गरीब परिवारों को गंभीर बीमारियों के मुफ्त इलाज के लिए 5 लाख रुपए तक का सालाना स्वास्थ्य कवच दिया गया। पीएम आवास योजना के तहत करोड़ों पक्के घर, हर घर बिजली, हर घर जल मिशन के तहत साफ पानी और उज्ज्वला योजना के जरिए एलपीजी कनेक्शन दिए गए।घ् मंत्री कैड़ा ने कहा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 और 35ए को हटाकर उसे देश की मुख्यधारा से पूरी तरह जोड़ा गया। संसद और राज्य विधान सभाओं में महिलाओं के लिए 33 प्रतिशत आरक्षण का ऐतिहासिक कानून लागू करने का प्रस्ताव लाया गया।घ्नागरिकता संशोधन कानून के तहत पड़ोसी देशों में धार्मिक उत्पीड़न का शिकार हुए अल्पसंख्यकों को भारतीय नागरिकता देने का रास्ता साफ हुआ है। उन्होंने कहा ब्रिटिश काल के पुराने 1,200 से अधिक अप्रासंगिक कानूनों को खत्म करआईपीसी, सीआरपीसी की जगह नई भारतीय न्याय संहिता लागू की गई। भारत आज दुनिया का सबसे बड़ाडिजिटल पेमेंट इकोसिस्टम बन चुका है, जिसने बिचौलियों और भ्रष्टाचार को खत्म कर डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर को संभव बनाया।घ्मंत्री ने कहा हाईवे नेटवर्क 1.5 लाख किमी से पार पहुंच गया है, देश में एयरपोर्ट्स की संख्या 74 से बढ़कर 160 से अधिक हो गई है और आधुनिक वंदे भारत ट्रेनों का जाल बिछाया गया है। भारत आज दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा स्टार्टअप इकोसिस्टम और बड़ी वैज्ञानिक ताकत बनकर उभरा है ;जैसे मिशन चंद्रयानद्ध सरकार अब ष्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयासष् के मूल मंत्र के साथ साल 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र बनाने के रोडमैप पर काम कर रही है। मंत्री कैड़ा ने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में देश व प्रदेश को विकास की गति मिली है। इस दिशा में हमारी सरकार लगातार कार्य कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *