October 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

2027 चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा प्लान, चार दिशाओं से निकलेगी न्याय यात्रा

धारचूला, खटीमा, उत्तरकाशी और चकराता से यात्रा शुरू करने की तैयारी, बदरीनाथ में संगम और हरिद्वार की हरकी पैड़ी पर समापन का प्रस्ताव

देहरादून। उत्तराखंड में वर्ष 2027 में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस ने प्रदेश में सियासी माहौल बनाने की तैयारी तेज कर दी है। पार्टी प्रदेशव्यापी जनसंपर्क अभियान के तहत चार दिशाओं से एक साथ न्याय यात्रा निकालने की योजना पर काम कर रही है। प्रस्तावित यात्रा के जरिए कांग्रेस जहां प्रदेशभर में जनता के बीच अपनी पहुंच मजबूत करना चाहती है वहीं भ्रष्टाचार, भूमि घोटालों और जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों को उठाकर सरकार को घेरने की रणनीति भी तैयार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *