Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

उत्तराखंड के कई जिलों में मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी

देहरादून । उत्तराखंड में मॉनसून जोर पकड़ रहा है। राज्य के कई जिलों में बारिश का दौर जारी है। तो वहीं पहाड़ी इलाकों में झमाझम बारिश ने जन जीवन अस्त-वयस्त कर दिया है। ऐसे में आज यानी 8 July को भी मौसम विभाग ने राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहेगा। इस दौरान देहरादून समेत कई जिलों के लिए IMD ने मूसलाधार बारिश अलर्ट जारी किया है। आज भी राज्य अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहेगा। भारी बारिश से पहाड़ी इलाकों में नदियां उफान पर हैं। मौसम विभाग ने उत्तराखंड के लिए आठ से 10 जुलाई के लिए मूसलाधार बारिश का अलर्ट जारी किया है। पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, हरिद्वार, चमोली और ऋषिकेश में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इस दौरान आंधी आने की भी आशंका जताई जा रही है। इस दौरान 65 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा चलने के भी आसार है। राजधानी देहरादून भी भारी बारिश की संभावना जताई जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *