Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

सड़क निर्माण न होने पर भाजपा जिलाध्यक्ष का फूंका पुतला

रुद्रपुर। ट्रांजिटकैंप की मुख्य सड़क का निर्माण न होने पर कैम्पवासियों का आक्रोश थमने का नाम नहीं ले रहा। कैम्पवासियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा के पुतले की शवयात्र निकाली और उनका पुतला आग के हवाले किया। पूर्व सभासद दिलीप अधिकारी ने कहा कि ट्रांजिट कैंप मुख्य सड़क की मुख्यमंत्री ने 2 वर्ष पूर्व घोषणा की थी। उनकी घोषणा के बावजूद अब तक सड़क का निर्माण नहीं किया गया। सड़क निर्माण न होने के कारण आयेदिन हादसे हो रहे हैं और कई लोग चोटिल हो चुके हैं। आक्रोशित लोगों ने कहा कि सड़क निर्माण न होने के कारण भाजपा नेताओं के पुतला फूंकने का क्रम जारी रहेगा। उन्होंने आज भाजपा जिलाध्यक्ष शिव अरोरा का पुतला फूंका। पुतला फूंकने वालों में अंगद कुमार, मिलन सिंह, बापी दास, मनोज दास,जीएल गंगवार, एमपी मौर्य आसा राम, नोनी राम, विकास विश्वास, अशोक सागर, दिनेश कुमार, कृष्ण विश्वास, खेमकरण, मोहनलाल श्रीवास्तव, बाबूराम, राहुल कुमार, सुकुमार अधिकारी, सुरजीत शर्मा, सुब्रत कुमार विश्वास ,विश्वजीत, दिनेश कुमार, अमित कुमार आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *