February 11, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

काशीपुर। काम के दौरान टैंक में डूबने से एक युवक की मौत हो गयी जिससे मिल परिसर में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक दो दिन पूर्व ही मिल में काम पर आया था। जानकारी के अनुसार धामपुर मुरादाबाद निवासी 21वर्षीय सुशील कुमार पुत्र यशवंत सिंह अलीगंजरोड स्थित एक पेपर मिल में दो दिन पूर्व काम पर लगा था। आज तीसरे दिन जब वह काम पर गया इसी दौरान काम के दौरान वह मिल में लगे पल्प टैंक में डूब गया। जब तक अन्य श्रमिक उसे बचाते तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। घटना के बाद मिल में हड़कम्प मच गया। सूचना मिलने पर ुपलिस मौके पर पहुंची और शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दे दी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *