सेवानिवृत्त आईजी समेत सैन्य एवं प्रशासनिक सेवा से जुड़े लोग कांग्रेस में शामिल
प्रीतम सिंह और हरक सिंह रावत की मौजूदगी में ली सदस्यता
देहरादून। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में बुधवार को आयोजित कार्यक्रम में राजनीतिक, सैन्य और प्रशासनिक सेवा से जुड़े कई लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष एवं चकराता विधायक प्रीतम सिंह और चुनाव प्रबंधन समिति के अध्यक्ष डॉ. हरक सिंह रावत की मौजूदगी में नए सदस्यों का पार्टी में स्वागत किया गया।कांग्रेस की ओर से कहा गया कि पार्टी की विचारधारा और नेतृत्व में विश्वास व्यक्त करते हुए सेवानिवृत्त आईजी पुलिस अनंतराम चौहान सहित कई पूर्व सैन्य अधिकारियों और अन्य लोगों ने कांग्रेस की सदस्यता ली।कांग्रेस में शामिल होने वालों में चकराता विधानसभा क्षेत्र से दर्शन लाल डोभाल, कैप्टन ताजवर सिंह नेगी, कैप्टन नारायण सिंह रावत, कैप्टन गंगा सिंह, कैप्टन हीरा बल्लभ पांडे, कैप्टन सोबन सिंह, जितेंद्र सिंह और शशांक भट्ट सहित अन्य लोग शामिल रहे। इस दौरान कांग्रेस नेताओं ने पार्टी में शामिल हुए सभी लोगों का स्वागत करते हुए कहा कि विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े लोगों के पार्टी में आने से संगठन को मजबूती मिलेगी। सदस्यता कार्यक्रम में बदरीनाथ विधायक लखपत सिंह बुटोला, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष लालचंद शर्मा, महामंत्री अभिषेक सिंह, राजेंद्र शाह, नवीन जोशी, विनोद चौहान, प्रदेश प्रवक्ता डॉ. प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव अमेंद्र बिष्ट, अखिलेश उनियाल, प्रशांत खंडूरी और नरेशानंद नौटियाल सहित कई कांग्रेस नेता मौजूद रहे।





