जंयती पर महात्मा गांधी और शास्त्री जी को किया नमन
मुख्यमंत्री ने सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को बताया प्रेरणास्रोत
देहरादून (उद संवाददाता)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रें पर श्रद्धासुमन अर्पित कर भावपूर्ण स्मरण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि महात्मा गांधी के सत्य, अहिंसा और मानवता के सिद्धांत समाज को सदैव प्रेरणा देते रहेंगे। उनके विचार आज भी शांति, सद्भाव और सामाजिक समरसता के लिए प्रासंगिक हैं। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री का सादगीपूर्ण जीवन, ईमानदारी, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्र के प्रति समर्पण सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उनका जय जवान, जय किसान का उद्घोष देश के जवानों और किसानों के सम्मान तथा राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को सदैव रेखांकित करता रहेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि गांधी और शास्त्री के आदर्श राष्ट्र और समाज की सेवा के लिए निरंतर प्रेरित करते रहेंगे।उधर राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने शुक्रवार को लोक भवन में आयोजित कार्यक्रम में महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रें पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर लोक भवन की ओर से प्रार्थना सभा आयोजित की गई। भातखंडे संगीत महाविद्यालय, देहरादून के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजनों और रामधुन की संगीतमय प्रस्तुतियां दीं। राज्यपाल ने कहा कि महात्मा गांधी का जीवन सत्य, अहिंसा, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और मानवता के प्रति समर्पण का संदेश देता है। उनके विचार आज भी समाज और राष्ट्र के लिए मार्गदर्शक हैं। युवाओं को गांधी जी के जीवन से प्रेरणा लेकर सत्य, अनुशासन और सेवा के मूल्यों को अपनाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लाल बहादुर शास्त्री ने सादगी, दृढ़ संकल्प और कर्तव्यनिष्ठा से सार्वजनिक जीवन में उच्च आदर्श स्थापित किए। उनका जीवन राष्ट्रहित को सर्वाेपरि रखते हुए ईमानदारी और समर्पण के साथ दायित्व निभाने की प्रेरणा देता है। राज्यपाल ने कहा कि गांधी और शास्त्री के विचारों एवं आदर्शों को जीवन में अपनाना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। उनके बताए मूल्यों के आधार पर सशक्त, आत्मनिर्भर और विकसित भारत के निर्माण में सभी को अपनी भूमिका निभानी चाहिए। कार्यक्रम में प्रथम महिला गुरमीत कौर, सचिव राज्यपाल रविनाथ रामन, विधि परामर्शी कौशल किशोर शुक्ल, अपर सचिव रीना जोशी, वित्त नियंत्रक डॉ. तृप्ति श्रीवास्तव सहित लोक भवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। वहीं मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने शुक्रवार को सचिवालय में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर उनके चित्रें पर माल्यार्पण कर श्रद्धासुमन अर्पित किए। सचिवालय के अन्य उच्चाधिकारियों ने भी दोनों महापुरुषों के चित्रें पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर भारतखंडे संगीत महाविद्यालय के कलाकारों ने गांधी जी के प्रिय भजन वैष्णव जन का सामूहिक गायन किया। कार्यक्रम में प्रमुख सचिव आर.के. सुधांशु, आर. मीनाक्षी सुन्दरम, सचिव नितेश कुमार झा, अपर सचिव विजय कुमार जोगदंडे और नवनीत पाण्डेय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।


