September 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदेश भर में कांग्रेस का हल्ला बोल: जिला मुख्यालयों पर पुतले फूंके

देहरादून में पुलिस से धक्का मुक्की के बाद बैरिकेडिंग पार करने का प्रयास
देहरादून/रूद्रपुर/बागेश्वर/पिथौरागढ़ (उद संवाददाता)। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस ने सोमवार को प्रदेशभर के जिला मुख्यालयों पर विरोध प्रदर्शन किया। देहरादून, रुद्रपुर, बागेश्वर और पिथौरागढ़ समेत कई स्थानों पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला फूंका। कांग्रेस ने ज्ञानेश कुमार को पद से हटाने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग की। देहरादून में कांग्रेस कार्यकर्ता कांग्रेस भवन में एकत्र हुए और वहां से मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार तथा केंद्र सरकार की प्रतीकात्मक अर्थी लेकर जुलूस के रूप में डॉ- भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा की ओर रवाना हुए। जुलूस को पुलिस ने बैरिकेडिंग लगाकर रोकने का प्रयास किया। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का मुक्की हुई। कार्यकर्ता बैरिकेडिंग पार कर आगे बढ़ने का प्रयास करते रहे। धक्का मुक्की के दौरान कांग्रेस की प्रतीकात्मक अर्थी टूट गई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते रहे। कांग्रेस का जुलूस कांग्रेस भवन से शुरू होकर डॉ- भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास पहुंचा, जहां कांग्रेस नेताओं ने कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। नेताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची से जुड़े मुद्दों को लेकर केंद्र सरकार तथा निर्वाचन आयोग पर सवाल उठाए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने मुख्य निर्वाचन आयुक्त को पद से हटाने और उनके खिलाफ देशद्रोह का मुकदमा दर्ज करने की मांग दोहराई। प्रदेश के अन्य जिला मुख्यालयों पर भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदर्शन कर पुतले फूंके और अपनी मांगों को लेकर आवाज उठाई।
रुद्रपुर। मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार और केंद्र सरकार के खिलाफ कांग्रेसियों ने सोमवार को रुद्रपुर में जोरदार प्रदर्शन किया। सिटी क्लब से बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जुलूस के रूप में डीडी चौक पहुंचे। इस दौरान मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार की प्रतीकात्मक शव यात्र निकाली गई और डीडी चौक पर नारेबाजी के बीच उनका पुतला दहन किया गया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे और राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को सौंपा। कांग्रेस के इस प्रदर्शन को लेकर सोमवार सुबह से ही सिटी क्लब में कार्यकर्ताओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था। बड़ी संख्या में एकत्र कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। इसके बाद कार्यकर्ता मुख्य निर्वाचन आयुक्त ज्ञानेश कुमार के प्रतीकात्मक पुतले को लेकर जुलूस के रूप में डीडी चौक की ओर रवाना हुए। जुलूस के दौरान कार्यकर्ताओं ने चुनाव प्रक्रिया और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर अपनी आपत्तियां जताईं। डीडी चौक पहुंचने के बाद कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मुख्य निर्वाचन आयुक्त का पुतला दहन किया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि चुनाव प्रक्रिया में पारदर्शिता और निष्पक्षता को लेकर उठ रहे सवालों का समाधान किया जाना जरूरी है। इसके बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन उपजिलाधिकारी कौस्तुभ मिश्रा को सौंपा गया। प्रदर्शन को कांग्रेस के देशव्यापी आंदोलन की कड़ी के रूप में भी देखा जा रहा है। कांग्रेस ने 25 सितंबर को राज्य स्तर पर प्रदर्शन के बाद 28 सितंबर को जिला मुख्यालयों पर प्रदर्शन का आ“वान किया था। नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्या और उत्तराखंड कांग्रेस के सह प्रभारी मनोज यादव ने भी प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। दोनों नेताओं ने चुनाव आयोग की कार्यप्रणाली और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण को लेकर कांग्रेस की ओर से उठाए जा रहे सवालों को प्रमुखता से रखा। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि लोकतांत्रिक व्यवस्था में मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया को लेकर लोगों का विश्वास बनाए रखना आवश्यक है। इस दौरान जिला कांग्रेस अध्यक्ष हिमांशु गाबा, पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल, विधायक गोपाल सिंह राणा, विधायक भुवन कापड़ी, विधायक आदेश चौहान, पूर्व विधायक नारायण पाल, संदीप चीमा, रुद्रपुर कांग्रेस महानगर अध्यक्ष ममता रानी, पुष्कर राज जैन, राजेंद्र सिंह पट्टðू, जितेंद्र सरस्वती, अलका पाल, अनुपम शर्मा, मुशर्रफ हुसैन, डॉ- करणपाल, शराफत, रियासत हुसैन, योगेश चौहान, ममता हालदार, भूपेश सोनी, शिशुपाल यादव, विजय यादव, खजान चंद , अजय नारायण, मन्नू चौधरी, राजेश सिंह, मनजोत, हरभजन सिंह, डॉ- अजय सिंह, गोपाल भसीन, सुनील चुघ, राकेश कोली, गौरव बेहड़, संजय जुनेजा, प्रीति साना, सुमित्र भुल्लर, उत्तम आचार्य, रईस अहमद, हरभजन सिंह विर्क, त्रिनाथ विश्वास, पूर्व विधायक प्रेमानंद महाजन, गगन विर्क, गगन रंधावा, राजेश बाबा, इंदु मान, मुक्ता सिंह, दिनेश पंत, मानस बैरागी, परिमल राय, अंकिता अधिकारी, सतीश कुमार, बाबू विश्वकर्मा, इदरीश गोला, सद्दाम पाशा, नासिर अली, फरीद अहमद मंसूरी, गौतम घरामी, सुनीता कश्यप, अक्षय बाबा, पार्षद बाबू खान, विजय बुîक्की, किशोर राय, संजय ठुकराल, ज्योति टम्टा, उमा सरकार, पार्षद परवेज कुरैशी, पार्षद इंद्रजीत सिंह, रामकुमार गुप्ता, करू मंडल, ललित सिंह बिष्ट, दिनेश कोली, राजू गुप्ता, हिम्मत राम कोली, संजीव नदी, आशीष श्रीवास्तव, अंकित श्रीवास्तव, सोनू रस्तोगी, अशोक रस्तोगी, शुभम रस्तोगी, बलजीत सिंह, गुरजीत सिंह, राजवीर सिंह, सुखवंत सिंह विर्क, ओमपाल सिंह चौधरी, सुरजीत सिंह, गुरु दर्शन सिंह, निर्मल सिंह, अतुल शील, हरिपद व्यापारी, टहल सिंह, गुरबख्श सिंह, सुखविंदर सिंह, अब्दुल सलीम एडवोकेट, जुनेद आलम एडवोकेट, अकरम बेग, पार्षद अशफाक अंसारी, उमर अली, सोहेल खान, निसार खान, आबिद अली, नरेश, तस्लीम, कुंवरपाल कोली, बेबी सिकदर, सपना गिल, सुभाष राय, आजम खान, धीरेंद्र वर्मा, संदीप सहगल, रवि ढींगरा, सोनू कांग, बाजपुर अध्यक्ष गुरजीत सिंह, ब्लॉक प्रमुख भुल्लर, इरशाद भाई, शराफत मंसूरी, संजीव अरोड़ा, शैलेंद्र शर्मा, पूर्व ब्लॉक प्रमुख दलजीत सिंह खुराना, हरजीत सिंह, मनवीर सिंह, हरीश, मुकेश, दीपक, राहुल, धनराज, ललित, सौरभ, महेश, हेमंत, दर्पण, अभिषेक, आनंद, शिवांशु, सूर्य प्रताप, हर्ष, सुमित, मनोज, शिवम, सुरेंद्र, आकाश, दलजीत सिंह महल, विपिन राजपूत, सनी जौहरी और गौरव शुक्ला सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि मतदाता सूची और चुनाव प्रक्रिया से जुड़े विषयों पर उठ रहे सवालों का समाधान पारदर्शी तरीके से होना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने अपनी मांगों को लेकर राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपते हुए संबंधित मामलों में कार्रवाई की मांग की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *