September 28, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

महेंद्र भट्ट ने प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, पुत्र के विवाह का दिया निमंत्रण

नई दिल्ली- उत्तराखंड भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सदस्य महेंद्र भट्ट ने सोमवार को नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सपरिवार शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने प्रधानमंत्री को अपने सुपुत्र के विवाह समारोह में शामिल होने के लिए स्नेहिल निमंत्रण दिया। भेंट के दौरान प्रधानमंत्री मोदी ने महेंद्र भट्ट एवं उनके परिवार को शुभकामनाएं दीं। भट्ट ने कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री का स्नेह, आशीर्वाद और आत्मीय मार्गदर्शन प्राप्त हुआ।महेंद्र भट्ट ने इस मुलाकात की जानकारी साझा करते हुए प्रधानमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया और विवाह समारोह के निमंत्रण को लेकर हुई इस भेंट को पारिवारिक एवं आत्मीय अवसर बताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *