किच्छा में भाजपा को झटका, भाजपा नेता जितेन्द्र सिंह संधू ने समर्थकों के साथ कांग्रेस में शामिल
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने दिलाई सदस्यता
किच्छा। किच्छा निकाय चुनाव के बीच कांग्रेस ने बड़ा दाव खेलते हुए भाजपा में सेधमारी की है।भाजपा नेता जितेंद्र सिंह संधू ने अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की। कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई।कांग्रेस में शामिल होने के बाद जितेंद्र सिंह संधू ने कहा कि कांग्रेस मजबूती के साथ चुनाव मैदान में उतर चुकी है और कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में लोगों में उत्साह है। उन्होंने महंगाई और बेरोजगारी को लेकर भाजपा सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि इन समस्याओं से आम जनता परेशान है। संधू ने कहा कि किच्छा के विकास को प्राथमिकता दी जाएगी और क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए काम किया जाएगा।

