September 13, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

कैंची धाम पहुंचीं ‘हनुमान अंश’ की प्रोड्ढूसर अनूप्रिया

नैनीताल पुलिस की व्यवस्थाओं की सराहना, एसएसपी से की शिष्टाचार भेंट
भवाली। देश विदेश में चर्चित फिल्म ‘हनुमान अंश’ की 21 वर्षीय प्रोडड्ढूसर अनूप्रिया नागर ने अपने परिजनों एवं सहयोगियों के साथ विश्व प्रसिद्ध श्री कैंची धाम पहुंचकर बाबा नीम करौली महाराज के दर्शन किए और उनका आशीर्वाद लिया। उनके साथ लंदन बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष कार्तिक पालीवाल भी मौजूद रहे। अनूप्रिया नागर को ‘इंडियाज यंगेस्ट प्रोडड्ढूसर’ के रूप में पहचान मिली है। कैंची धाम पहुंचने पर उन्होंने बाबा नीम करौली महाराज की महिमा और धाम की आध्यात्मिक विशेषताओं के प्रति अपनी श्रद्धा एवं आस्था व्यक्त की। उन्होंने धाम में श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधा के लिए नैनीताल पुलिस एवं उत्तराखंड पुलिस द्वारा की जा रही व्यवस्थाओं की सराहना की। दर्शन के बाद फिल्म प्रोडड्ढूसर अनूप्रिया नागर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ- मंजूनाथ टीसी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान उन्होंने फिल्म ‘हनुमान अंश’ की देश विदेश में दर्शकों के बीच लोकप्रियता और सफलता के संबंध में जानकारी साझा की। उन्होंने फिल्म की विषयवस्तु और उद्देश्य के बारे में भी एसएसपी को विस्तार से बताया। भेंट के दौरान फिल्म के माध्यम से भगवान हनुमान की भक्ति, आस्था और संस्कारों के साथ बाबा नीम करौली महाराज की महिमा को जन जन तक पहुंचाने के प्रयासों पर भी चर्चा हुई। अनूप्रिया नागर ने फिल्म के उद्देश्य और इसके संदेश के बारे में जानकारी साझा की। इस अवसर पर एसएसपी डॉ- मंजूनाथ टीसी ने फिल्म प्रोडड्ढूसर अनूप्रिया नागर, उनके परिवारजनों एवं सहयोगियों को शॉल ओढ़ाकर और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया। उन्होंने फिल्म की सफलता तथा अनूप्रिया नागर के उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। एसएसपी डॉ- मंजूनाथ टीसी ने कहा कि श्री कैंची धाम देश विदेश के लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का प्रमुख केंद्र है। बाबा नीम करौली महाराज का आशीर्वाद सदैव सभी पर बना रहे। बाबा की पावन भूमि श्री कैंची धाम में आकर दर्शन करना स्वयं में सौभाग्य की बात है। उन्होंने कहा कि धाम में आने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों की सुरक्षा और सुविधा सुनिश्चित करना नैनीताल पुलिस की प्राथमिकताओं में शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *