September 10, 2026

Uttaranchal Darpan

Hindi Newsportal

हल्द्वानी में भाजपा नेताओं ने शहीदों को दी श्रद्धांजलि : गौरव सेनानी मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों के मुद्दों को सामने रखा

हल्द्वानी। राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नबीन के साथ हल्द्वानी पहुंचे भाजपा नेताओं ने शहीद स्मारक पर अमर शहीदों को पुष्पचक्र अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इसके बाद गौरव सेनानी मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए देश की सुरक्षा और सैनिकों के कल्याण के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार की ओर से किए जा रहे प्रयासों को रेखांकित किया गया।कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय सेना को अधिक सशक्त, आधुनिक और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है। देश की रक्षा में अपना सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर जवानों और उनके परिवारों के सम्मान एवं कल्याण को सरकार की प्राथमिकता बताया गया।इस दौरान कहा गया कि शहीद सैनिकों के परिवारों को दी जाने वाली अनुग्रह राशि को 10 लाख रुपये से बढ़ाकर 50 लाख रुपये किया गया है। वक्ताओं ने कहा कि सैनिकों के त्याग और बलिदान का सम्मान करना पूरे समाज की जिम्मेदारी है तथा सरकार उनके परिवारों के हितों के लिए हरसंभव कदम उठा रही है। गौरव सेनानी मिलन समारोह में पूर्व सैनिकों ने भी अपनी विभिन्न अपेक्षाओं और मुद्दों को सामने रखा। कार्यक्रम के माध्यम से सैनिकों के सम्मान, उनके परिवारों के कल्याण और राष्ट्र सेवा में उनके योगदान के प्रति कृतज्ञता व्यक्त की गई।


पंत पार्क में गोविंद बल्लभ पंत को किया नमन

गौरव सेनानी मिलन समारोह से पहले पंत पार्क में ‘भारत रत्न’ पंडित गोविंद बल्लभ पंत की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। इस अवसर पर पार्क में उनकी प्रतिमा की स्थापना एवं संबंधित कार्यों के लिए 10 लाख रुपये देने की घोषणा की गई।कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं राज्यसभा सांसद महेंद्र भट्ट, सांसद अजय भट्ट, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राम सिंह कैड़ा सहित कई जनप्रतिनिधि, पार्टी पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *